ब्लैकमेलर की धमकियों से तंग आकर 17 वर्षीय एक किशोरी, फांसी के फंदे पर झूली :-

Uncategorized

कौशांबी (जनमत ) :- कौशांबी जिले में ब्लैकमेलर की धमकियों से तंग आकर 17 वर्षीय एक किशोरी फांसी के फंदे पर झूल गई। किशोरी की इलाज़ के दौरान मौत हो गयी। लेकिन इसके पहले उसने आरोपी को सजा दिलाने की अपनी मुकम्मल तैयारी कर ली थी। दरअसल इस नाबालिग किशोरी को आरोपी ने प्रेम जाल में फंसा कर धोखे से उसका अश्लील वीडियो बना लिया था और वीडियो वायरल करने की धमकी देकर कलीम नाम का आरोपी बीते 2 साल से उसका शोषण कर रहा था।

करारी थाने क्षेत्र के एक गांव की किशोरी ने जान देने का फैसला किया, और फांसी के फंदे पर झूल गयी, युवती के घर पर कोई मौजूद नही था। लेकिन जब पड़ोसियों को आहट मिली तो वो लड़की के घर पहुंचे। जहां लडक़ी फांसी के फंदे पर झूल रही थी। आनन फानन में गांव के लोगों ने लड़की को फांसी के फंदे से उतारा तो देखा कि उसके हाथ पांव पर कुछ लिखा हुआ था।

अब तक लड़की के घर वाले भी मौके पर पहुंच चुके थे। उन्होंने देखा कि लड़की ने अपने दोनों पांव और दोनों हाथ पर लिख रखा था कि ‘कलीम के कारण मेरी मौत हुई है”। कलीम का नाम सुनकर लड़की के घरवाले गुस्से में आपे से बाहर हो गए। लेकिन अब तक लड़की की सांसे चल रही थी। और उनके सामने पहली चुनौती किशोरी की जान बचाने की थी। पुलिस को सूचना देने के बाद लड़की की तबियत बिगड़ती देख घरवाले प्रयागराज के एसआरएन इलाज़ के लिए लेकर गए। जहां कई दिनों के इलाज़ के बाद लड़की की मौत हो गयी।

Reported  By –  Rahul kumar Bhatt 

Published By- Vishal Mishra