भैंसा गाड़ी पर बैठकर किया मोदी का विरोध

Uncategorized UP Special News

शाहजहांपुर(जनमत):- बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी और कृषि कानून के खिलाफ कांग्रेस पार्टी ने भैंसा गाड़ी पर बैठ कर मोदी सरकार का विरोध किया। कांग्रेस ने मंहगाई के खिलाफ तिलहर नगर में पद यात्रा निकाली । इस दौरान कांग्रेसी कार्यकर्ता हाथों में खाली सिलेंडर लेकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते नजर आए।

कांग्रेसी कार्यकर्ताओं का कहना है कि यूपी और केंद्र सरकार हर मामले में फेल हो चुकी है।इस लिए मोदी सरकार को इस्तीफा दे देना चाहिये। शाहजहांपुर में कांग्रेस पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ता तिलहर विधानसभा पहुंचे जहां उन्होने भैंसा गाड़ी पर खाली सिलेंडर रखकर बढ़ती महंगाई और मोदी सरकार के खिलाफ  विरोध प्रदर्शन किया और जमकर नारेबाजी की।

कांग्रेस पार्टी के जिला अध्यक्ष रजनीश गुप्ता उर्फ मुन्ना का कहना है कि महंगाई चरम पर है लोग बेरोजगार हैं, और कृषि कानून किसान विरोधी है। मोदी और योगी सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कहा कि भाजपा सरकार हर मोर्चे पर फेल हो चुकी है। इसलिए योगी और मोदी को अपने अपने पदों से इस्तीफा दे देना चाहिए।

Posted By:- Amitabhy Chaubey                                Reported By:- Rajeev Shukla