प्राथमिक विद्यालय की छत का प्लास्टर गिरनें से दो हुई छात्राएं घायल

Uncategorized

फरुखाबाद (जनमत ) :- उत्तर प्रदेश के फरुखाबाद के विकास खंड के ग्राम रसीदपुर तराई के प्राथमिक विद्यालय का प्लास्टर अचानक भरभरा कर गिर गया| जिससे दो छात्रायें गंभीर रूप से घायल हो गयीं| प्लास्टर गिरनें से विद्यालय में भगदड़ मच गयी|

शुक्रवार को सुबह लगभग 9:30 बजे विद्यालय में अतिरिक्त कक्ष में कक्षा 4 के 22 बच्चों को शिक्षण कार्य कराया जा रहा था| उसी दौरान अचानक छत के एक कोने का प्लास्टर भरभरा कर जमीन पर आ गया| जिससे ग्राम काजी नगला निवासी छात्रा सोनम व सुधा घायल हो गयीं| हेडमास्टर राकेश कुमार घायल छात्राओं को लेकर सीएचसी पंहुचे और उपचार के बाद उन्हें घर छोड़ा| मामले की सूचना अधिकारियों को दी गयी| खंड शिक्षा अधिकारी सतीश वर्मा नें बताया की विद्यालय 1995 में बना था| हेडमास्टर को नोटिस दिया जायेगा| भवन की जाँच भी करायी जायेगी |

 

Reported By – Varun Dubey 

Published By – Vishal Mishra