अभिषेक कर मनाया गया ब्रह्मऋषि सौभरि जी का जन्मोत्सव

अभिषेक कर मनाया गया ब्रह्मऋषि सौभरि जी का जन्मोत्सव

UP Special News

मथुरा (जनमत ) :- खबर उत्तर प्रदेश के जनपद मथुरा से है | जहाँ  एक तरफ ब्रज में होली की धूम मची हुई है | वहीँ , भगवान विष्णु के वाहन गरुड़ को श्राप देकर समस्त नागों की रक्षा करने वाले व भगवान के सबसे प्रिय ऋषियों में से एक ब्रह्मऋषि सौभरि जी का जन्मोत्सव आज सुनरख आश्रम पर बड़ी ही धूम धाम से मनाया  गया। 

सौभरि जी महाराज के वंशजो ने आज सौभरि जी अभिषेक कर सुंदर श्रंगार किया। और भजन कीर्तन कर ब्रह्मऋषि सौभारि जी महाराज का जन्मोत्सव मनाया गया | आज फाल्गुन शुक्ल पक्ष, त्रयोदशी दिनाँक 5 मार्च 2023 को समय-सुबह 9 बजे सुनरख, वृंदावन आश्रम पर ऋषि जी महाराज का अभिषेक रखा गया |  आज ब्रम्हर्षि श्री सौभरि जी महाराज के सुनरख श्री वृंदावन धाम पर महंत श्री 108 श्री राधेश्याम दास जी महाराज जी के सानिध्य में ब्रह्मर्षि श्री सौभरि जी महाराज का अभिषेक सेवा श्रंगार किया गया |

 जिसमें महंत जी के अलावा श्री अजय दास जी महाराज, श्री कमल दास जी महाराज, आचार्य बनवारी लाल गौड़ जी, श्री सीताराम दास जी महाराज, आचार्य नंदकिशोर पांडे जी, आचार्य विजेंद्र भारद्वाज जी, बासुदेव शर्मा बासु, ओम प्रकाश रिंकू,वीरेंद्र जी,बी एल पांडेय जी व दर्जनों ग्रामवासी उपस्थित रहे।

Reported By :-  Sayyed Jahid

Published By :- Vishal Mishra