इस रामभक्त ने श्री राम दर्शन के लिए शुरू की “साइकिल यात्रा”….

UP Special News

औरैया (जनमत) :- देशभर में  इस समय  राम की भक्ति सभी  में  बढ़ चढ़कर दिखाई पड़ रही है इसी कड़ी में  अहमदाबाद में एक प्राइवेट कंपनी में काम करने वाले मनोज चौहान को राम की भक्ति कई किलोमीटर खींचकर इनके घर मैनपुरी ले आई और इसके बाद इनके अन्दर  राम भक्ति इस कदर जागी की  बागेश्वर धाम और अयोध्या जाने का साइकिल से  निर्णय लिया इस दौरान  श्री राम की भक्ति में लीं होकर   खुद  साइकिल चलाकर बागेश्वर धाम से अयोध्या  पहुचेंगे और  1100 किलोमीटर की दूरी 20 से 21 तारीख तक करेंगे.

आपको बता दे  कि औरैया मैनपुरी जिले के रहने वाले मनोज सिंह अहमदाबाद की एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करते थे जहां मनोज के मन में राम भक्ति का ख्याल जागा और अपने घर मैनपुरी आकर साइकिल से बागेश्वर धाम होते हुए अयोध्या जाने का निर्णय लिया. इस दौरान  मनोज  खुद साइकिल से मैनपुरी से इटावा औरैया होते हुए बागेश्वर धाम के बाद  अयोध्या पहुंचेंगे जहां पर प्रभु राम की कृपा से  इन्हें    दर्शन करने का  मौका मिलेगा.

मनोज में राम  भक्ति  इस तरह डूबी हुई है कि  साइकिल पर तिरंगा और  श्री  राम का झंडा सजाकर साइकिल से यात्रा  कर रहें हैं तो वहीँ  मनोज की इस यात्रा का  जगह-जगह  भव्य  स्वागत किया जा रहा है  दूसरी तरफ  इनके अन्दर इस  साइकिल यात्रा  से श्री राम के दर्शन की अनोखी ललक देखने को  मिल रही है.

REPORT- ARUN BAJAPYEE…

PUBLISHED BY:- ANKUSH PAL…