एक्शन में डीएम शम्भु कुमार

एक्शन में डीएम शम्भु कुमार

UP Special News

बहराइच(जनमत):- शासन से मिले निर्देश के बाद पराली जलाने के मामले में  बहराइच के जिलाधिकारी शम्भु कुमार एक्शन में आ गए हैं डीएम ने जनपद में सघनता से जांच करवाकर पराली जलाने वाले 68 किसानों को कारण बताओ जारी किया है वहीं जिलाधिकारी के निर्देश पर दोषी पाए गए 44 किसानों के विरुध्द FIR भी दर्ज करवाया गया है जबकि 60 हज़ार से अधिक की जुर्माना राशि भी वसूली गयी है|

डीएम शम्भु कुमार ने बताया कि पराली जलाने के मामले में एनजीटी बहुत सख्त है और केन्द्र सरकार सहित यूपी सरकार को पराली जलाने पर तत्काल रोक लगाने का निर्देश जारी किया है इसी क्रम में जनपद के सभी तहसीलों में सघनता से जाँच करवाई गयी है जिसके बाद ये कठोर  निर्णय लिया गया है उन्होंने ये भी बताया कि कर्मचारियों के माध्यम से जनपद के सभी किसानों को जागरूक भी किया गया है।