करंट लगने से फायर बिग्रेड कर्मी की मौत।

UP Special News
औरैया (जनमत) :- औरैया फायर ब्रिगेड में तैनात फायर कर्मी को साथियों ने सरकारी क्वार्टर के आंगन में पड़ा पाया। इस पर फायर कर्मियों ने तत्काल उन्हें 50 शैया युक्त जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक फायर कर्मी अक्तूबर में सेवानिवृत होने वाले थे। घटना के बाद से पूरे फायर विभाग में कोहराम मचा हुआ है।
फायर ब्रिगेड में लिटिल फायर मैन के पद पर तैनात मान ङ्क्षसह चौहान (59) डिबौली चकरनगर इटावा के रहने वाले थे। वर्तमान में वह फायर ब्रिगेड परिसर में स्थित अपने सरकारी क्वार्टर में रह रहे थे। मंगलवार को सुबह वह ड्यूटी के बाद अपने सरकारी आवास पर चले गए थे। जहां दोपहर बाद भी बाहर नहीं निकले। इस संबंध में फायर कर्मी गौरव शाक्य ने बताया कि शाम को जब वह कार्यालय पर नहीं दिखे तो कुछ लोग उनके आवास पर मिलने पहुंचे। जहां अंदर से कुंडी लगी होने पर दरवाजा खटखटाया, लेकिन काफी देर तक दरवाजा न खुलने पर दरवाजे की सांस से जब अंदर झांक कर देखा तो मान सिंह फर्श पर पड़े दिखे। इस पर किसी तरह से दरवाजे को खोला और बेहोशी की हालत में मान सिंह को लेकर 50 शैया युक्त जिला अस्पताल पहुंचे। जहां डॉक्टर ने देखते ही उन्हें मृत घोषित कर दिया। गौरव ने बताया कि मान ङ्क्षसह का अक्तूबर 2023 में सेवानिवृत होने वाले थे। बताया कि हाथ कोहनी के पास जला होने के कारण करंट की चपेट में आने की संभावना जताई जा रही है।
घटना की सूचना मिलते ही एसपी चारू निगम औरैया के 50 सैया अस्पताल में पहुंचकर जांच पड़ताल की। वहीं घटनास्थल पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया तथा अधीनस्थों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक चारू निगम ने जानकारी देते हुए बताया फायर कर्मी मानसिंह नहाने के बाद अपने कपड़े को मेटल के तार पर सुखा रहा था। उसी दौरान शायद करंट की चपेट में आ गया और वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जहां पर अस्पताल के डॉक्टरों द्वारा उसे मृत घोषित कर दिया गया। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
REPORT- ARUN BAJPAYEE..
PUBLISHED BY:- ANKUSH PAL…