ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत प्रेरणा दिवस कार्यक्रम का हुआ आयोजन

ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत प्रेरणा दिवस कार्यक्रम का हुआ आयोजन

UP Special News

चंदौली(जनमत):- उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले के महेंद्र टेक्निकल इंटर कॉलेज के ग्राउंड पर उत्तर प्रदेश ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत प्रेरणा दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया था | कराक्रम में शिरकत करने पहुंचे केंद्रीय कौशल विकास मंत्री और चंदौली के सांसद डॉ महेंद्र पांडे ने फीता काटकर कार्यक्रम का उद्घाटन किया | इस दौरान उन्होंने जनपद के विभिन्न इलाकों से आए महिलाओं के संस्था समूह के द्वारा लगाए गए स्टाल का निरीक्षण किया और स्वयं सहायता समूह द्वारा बनाए जा रहे उत्पादों की जानकारी भी ली | केंद्रीय मंत्री ने चार बोलेरो एक ट्रैकटर सहित तीन करोड़ से अधिक का चेक स्वयं सहायता समूह को वितरित किये |

इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी ने भगवान शिव की प्रतिमा देकर केंद्रीय मंत्री का स्वागत किया | मंच से संबोधन के दौरान केंद्रीय मंत्री ने महिला शक्ति को प्रणाम किया | साथ ही स्वयं सहायता समूह के अच्छे प्रशिक्षण के लिए चंदौली के विभिन्न इलाकों में जल्दी प्रशिक्षण केंद्र खोलने का आश्वासन दिया | वहीं केंद्र और प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं की उन्नति और विकास के लिए चलाए जा रहे कार्यक्रम के बारे में जानकारी भी दी | मीडिया से बात करते हुए केंद्रीय मंत्री डॉक्टर महेंद्र पांडे ने झारखंड विधानसभा के लिए हुए प्रथम चरण के चुनाव पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा झारखंड में शानदार सरकार बनेगी बीजेपी की रुझान भाजपा के पक्ष में है |

वही हैदराबाद में हुए एक और निर्भया कांड को लेकर केंद्रीय मंत्री से पूछा गया तो उन्होंने जवाब देते हुए कहा बहुत ही निंदनीय कांड हुआ है और उस पर सख्त से सख्त कदम उठाने के लिए केंद्र सरकार से भी कड़े निर्देश दिए गए हैं और लगातार भारत का गृह मंत्रालय इस घृणित कार्य पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई के लिए लगा हुआ | महाराष्ट्र में विधानसभा में हुए फ्लोर टेस्ट में उद्धव ठाकरे सरकार द्वारा बहुमत हासिल किए जाने के सवाल पर प्रतिक्रिया देते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा वह जब अपने विचार संस्कार में फेल हो करके आज सदन में उन्होंने जरूर विश्वास मत मिलावटी मिश्रण से पास किया है |

उन्होंने नैतिक रूप से जो गठबंधन था ये महाराष्ट्र महान जनता देख रही है | अनेक ऐसे लोग हैं जो हम को फोन करके बता रहे हैं की हमने शिवसेना को वोट कतई नहीं देते लेकिन मोदी के नाम पर वोट दिए हैं | मोदी के नाम पर वोट लेकर के और अपने अहंकार अपने स्वार्थ में जो आज गठजोड़ हुआ उसका जवाब निकट भविष्य महाराष्ट्र की जनता देगी वहां के समाज के अग्रणी देंगे | महाराष्ट्र में हुए गठबंधन के चलने पर जब सवाल किया गया तो केंद्र मंत्री ने कहा यह स्वार्थी तत्व क्योंकि स्वार्थों के लिए मिले हैं इसलिए इनके स्वार्थों की जब तक पूर्ति होती रहेगी तब तक यह चलेगा स्वार्थ पूर्ति का घड़ा भर जाएगा तो इनका इलाज जनता ही करेगी |

संजय रावत के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा संजय रावत को मुंह से बोलने का डायरिया हो गया है उस पर मुझे ज्यादा टिप्पणी नहीं करनी है | प्रज्ञा ठाकुर को राहुल गांधी द्वारा आतंकवादी के जाने के मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए केंद्र मंत्री डॉक्टर महेंद्र नाथ पांडे ने कहा  राहुल गांधी दिग्भ्रमित नेता है | वह प्रकरण संसद में सांसद प्रज्ञा ठाकुर द्वारा अपनी स्पष्टीकरण देने से क्षमा मांगने से खत्म हो गया है अब राहुल गांधी को जो भाजपा सांसदों की मांग है एक सांसद को आतंकवादी कहना न्यायालय ने भी उन्हें उससे मुक्त किया है | उन्होंने बहुत ही निंदनीय कार्य किया है | उन्हें अपने शब्द को वापस लेना चाहिए उन्हें माफी मांगनी चाहिए |

प्याज की लगातार मूल्य वृद्धि को लेकर केंद्रीय मंत्री से पूछा गया तो उन्होंने कहा सरकार ने उसके लिए आवश्यक आयत भी किया है | सरकार सस्ते दरों में प्याज बिकवा भी रही है | राज्य सरकारों का यह विषय आता है अनेक राज्य सरकार इसमें अच्छा काम कर रही हैं | अनेक राज्य सरकार को प्याज का नाम पर तमाशा कर रही हैं | केंद्र मंत्री से पूछा गया तो यूपी में भी ₹80 किलो प्याज बिक रही है इस पर केंद्र मंत्री ने कहा यह सामायिक विषय है इसका समाधान जल्द हो जाएगा |