डिप्टी सीएम केशव प्रसाद के साथ भाजपा उम्मीदवार ने किया नामांकन, जनसभा में विरोधी दल पर साधा निशाना

UP Special News

कौशाम्बी (जनमत) :- उत्तरप्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या के साथ भाजपा उम्मीदवार विनोद सोनकर ने कलेक्ट्रेट पहुच कर अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। डिप्टी सीएम बड़ी ही सादगी के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचे और रिटर्निंग अफिसर के समक्ष अपना नामांकन पत्र प्रस्तुत किया। इसके बाद भाजपा के कार्यकर्ता और समर्थक बडी संख्या में जनसभा स्थल पर पहुंचे |

मंच पर केशव प्रसाद मौर्या का जोरदार स्वगत किया गया। इसके बाद केशव प्रसाद मौर्या विरोधियो पर जमकर बरसे। उन्होंने कहा कि सपा सफा है, बसपा बिल्कुल सफा है।  इस लिए ये सारे लोग बौखलाए हुए है। घबड़ाए है। और रोजाना सैफई खानदान वाले गुस्सा मेरे ऊपर उतारते रहते है। उल्टा सीधा बात करते है। मेरे प्रधानमंत्री जी को भी कहते है, लेकिन मैंने कहा कि मैं आप की गाली का जवाब गाली से नही दुगा। मैं लोगो से अपील करूंगा कि, इनके गाली का जवाब कमल का बटन दबा कर मोदी जी को प्रधानमंत्री बना कर के देना।

समाजवादी पार्टी के एक नेता है। उनकी बेटी या भतीजी है मैं नही जानता वो कौन है। लेकिन उसने कहा अब वोट का ज़िहाद करो। पहले लव जिहाद करते थे। लड़कियों को फसाते थे। फिर ज़मीन ज़िहाद करते थे, फिर ज़मीन कब्ज़ा करते थे। अब कह रहे है वोट का ज़िहाद करो। मैं उनको कहना चाहता हु। इस देश मे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकास का संकल्प ले लिया है। गरीबो के उत्थान के संकल्प ले लिया है। महिलाओं के सशक्तिकरण का संकल्प ले लिया है। इस लिए ऐसी कोई भी तुम्हारी कोई भी कोशिश क़ामयाब नही होगी।

सपा समाप्तवादी पार्टी होने जा रही है। सपा सफा होने जा रही है, बसपा बिल्कुल सफा होने जा रही है। कांग्रेस पार्टी मुक्त भारत बनने जा रहा है। इस बार कांग्रेस के सांसद इतने भी जितने नही जा रहे है। जिससे उनका नेता विपक्ष का पद मिले। उनके बहुत सारे प्रत्याशी अपनी प्रत्याशिता छोड़कर जा रहे है। 3 लोकसभा में एक लोकसभा में प्रमाण पत्र मिल गया है। दो लोकसभा में औपचारिकता बाकी है। विजय यात्रा की शुरुआत हो गयी है। महाविजय के लिए आप से अपील करने आया हु।

अगर सपा, बसपा, कांग्रेस वाले सरकार में होते तो क्या आप सब को आवास मिलता। 5 लाख करोड़ रुपया और 29 लाख करोड़ बेईमान लोग डकार गए होते। आप गरीब होते। बेघर रहते पानी के लिए तड़पते रहते। सड़क के लिए, बिजली के लिए, लेकिन आप के लिए ये सुख आज मिला है। प्रधानमंत्री मोदी जैसे ईमानदार नेता के कारण मिला है। गरीब माँ बाप के बेटा के कारण मिला है।

REPORTED BY – RAHUL BHATT

PUBLISHED BY – GAURAV UPADHYAY