डॉ0 तृप्ति सिंह की “प्रतिभा” को जिलाधिकारी ने “सराहा”…

Exclusive News UP Special News

लखनऊ(जनमत): उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ की अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी डॉ0 तृप्ति सिंह वो नाम है जिस ने देहरादून मैं पांच राष्ट्रीय मेडल  और गोवा में दो राष्ट्रीय मेडल जीतने के साथ साथ उत्तर प्रदेश का नाम रोशन किया है|

                   (मुख्यमंत्री के साथ डॉ0 तृप्ति  और उनका परिवार)

मूल रूप से उत्तर प्रदेश के जनपद गाजीपुर की रहने वाली डॉ0 तृप्ति सिंह का पूरा परिवार उच्च शिक्षित है। बता दे की डॉ0 तृप्ति सिंह की शिक्षा वनारस से हुई है| डॉ0 तृप्ति सिंह को लगातार स्वागत चल रहा है|

              (डॉ0 तृप्ति सिंह,जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा के साथ)

इसी कड़ी में बुधवार 7 अगस्त को वनारस के जिलाधिकारी सुरेदर सिंह ने भी डॉ0 तृप्ति सिंह को भारत की तरफ से मलेशिया में प्रतिनिधित्व करने के साथ साथ उत्तर प्रदेश का नाम रोशन करने के लिए सम्मानित किया और शुभकामनाएं सहित बधाई भी दिया|

                                  (डॉ0 तृप्ति सिंह, पूर्व डीजीपी ब्रजलाल के साथ)

वही पिछले दिनों उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को अपने सरकारी आवास 5,कालीदास मार्ग पर डॉ0 तृप्ति सिंह को सम्मानित किया और  शुभकामनाएं सहित बधाई भी दिया था|

 (डॉ0 तृप्ति सिंह,जिलाधिकारी वाराणसी सुरेदर सिंह के साथ)

वही लखनऊ के जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा के साथ ही पूर्व डीजीपी और वर्तमान में एससी / एसटी आयोग के चैयरमैन ब्रजलाल ने भी डॉ0 तृप्ति सिंह को देहरादून मैं पांच राष्ट्रीय मेडल  और गोवा दो राष्ट्रीय मेडल जीतने और भारत की तरफ से मलेशिया में प्रतिनिधित्व करने के लिए सम्मानित किया और शुभकामनाएं सहित बधाई भी दिया था।

अमिताभ चौबे

chaubeyamitabh0@gmail.com