मुख्यमंत्री ने प्रयागराज में सड़क हादसे पर गहरा दुःख व्यक्त किया

UP Special News

लखनऊ (जनमत):- उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद प्रयागराज में सड़क हादसे में हुई जनहानि पर गहरा दुःख प्रकट किया है।

मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर जिला प्रशासन के अधिकारियों को उनके समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं।

साथ ही घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की है। इसके साथ ही जिलाधिकारी और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों को मौके पर जाकर राहत कार्य को युद्धस्तर पर कराने के निर्देश दिए हैं।

Posted By:- Amitabh Chaubey