मड़ियाव पुलिस ने दहेज हत्या के मामले में की “गिरफ्तारी”….

CRIME UP Special News

लखनऊ(जनमत):- यूपी की राजधानी लखनऊ में अपराध पर लगाम लगानो के लिए लखनऊ  की पुलिस लगातार सक्रियाता के साथ काम कर रही है। इस दौरान कई मामलों का समय रहतें अनावरण किये जाने की दिशा  में भी लगातार काम किया जा रहा है। इसी कड़ी में लखनऊ की मड़ियाव पुलिस ने दहेज हत्या के प्रकरण में वांछित चल रहें आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। आपको बता दें कि दिनांक 24.06.2021 को सरवन कुमार ग्राम दसौली थाना गुडम्बा जनपद लखनऊ ने प्रार्थना पत्र के माध्यम से सूचित किया कि हन सुरखा का विवाह अलीनगर डिगुरिया थाना मड़ियांव जनपद लखनऊ के सुजीत से दिनांक 27.’04.2016 को हुआ, विवाह के बाद से प्रार्थी की बहन का पति संजीत व अन्य ससुरलीजन से आये दिन दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित किया जाने लगा। इसी कड़ी में दिनांक 23.06.2021 को सूचना मिली कि बहन के पति व सुसरालीजन गायब है। प्रार्थी ने जानकारी की तो पता चला कि सभी मेरी बहन को लेकर मेडिकल कालेज गयें है, जिसके बाद अस्पताल पहुंचने पर पता चला कि बहन की लाष मुर्दाघर में पड़ी है और सुसरालीजन लाश को छोड़कर मौके से फरार हो गयें।

जिसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गयी और पुलिस ने प्रकरण में उचित धाराओं में प्रकरण को दर्ज करते हुए कार्यवाही शुरू कर दी। प्रभारी निरीक्षक मड़ियांव मनोज कुमारा सिंह की देखरेख में इस हेतु एक टीम का गठन कर दिया गया। जिसके बाद 25.06.2021 को अभियुक्त संजीत को अलीनगर , लखनऊ से गिरफ्तार कर लिया गया। विधिक कार्यवाही पूरी कर आरोपी को जेल भेजने की कार्यवाही की जा रही है। आरोपी को गिरफ्तार करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह, उ0 नि0 दीवान असलम खां, हे0 का0 अनिल, का0 जगपाल आदि शामिल रहें, फिलहाल मामलें में विधिक कार्यवाही की जा रही है।

PUBLISHED BY:- ANKUSH PAL…                              REPORT – SHAILENDRA  SHARMA