समुद्र मंथन की तरह संविधान मंथन का “चुनाव”…

UP Special News

मैनपुरी (जनमत) :- सपा मुखिया अखिलेश यादव ने मैनपुरी में  भाजपा पर जमकर हमला बोला। डिंपल यादव के समर्थन में जनसभा संबोधित करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि समुद्र मंथन की तरह संविधान मंथन का चुनाव है। एक तरफ वो लोग हैं जो संविधान को बदलना चाहते हैं। संविधान के भक्षक हैं। एक तरफ हम लोग हैं जो संविधान की रक्षा करना चाहते हैं। खिलेश यादव ने कहा मुझे पूरा भरोसा है इस चुनाव में संविधान बदलने निकले और 400 पार का नारा देने वालों को जनता ने बदलने का मन बना लिया है। किसानों की आय दोगुनी नहीं हुई। महंगाई में किसान खेती कर रहे हैं। फसल का भाव लेने जाते हैं तो खेती घाटे का सौदा हो गई है।भाजपा के भाषण में आम जनता का दुख दर्द शामिल नहीं है। भाजपा ने सभी वादे भुला दिए। पीछे देखते हैं तो हर वादा झूठा निकला और बात झूठी निकली।

ड़े-बड़े उद्योगपति न केवल खेतों की तरफ देख रहे होते बल्कि पैदावार भी लूटने का काम करते हैं। किसानों ने कानूनों के खिलाफ धरना दिया। सरकार के खिलाफ लड़ते रहे। सरकार ने आरसीसी की दीवारें बनवार दी, कीलें लगवा दीं। किसान पीछे नहीं हटे। एक हजार किसानों ने आत्महत्या की, लेकिन किसान नहीं हटे। काले कानून हटे तभी किसान वापस आए।किसान दुखी है। अखिलेश यादव ने कहा कि सरकार तीन काले कानून सरकार लाई थी। अगर वो कानून लागू हो गए होते तो किसानों की जमीन छिन जाती थी। एमएसपी भी किसानों को नहीं मिलती।

PUBLISHED BY:- ANKUSH PAL…