धूमधाम से निकली मां बनैलिया की “शोभायात्रा”….

UP Special News

महराजगंज(जनमत)  :- यूपी के महाराजगंज जिले के नौतनवा कस्बे में स्थित प्रसिद्ध मां बनैलिया मंदिर के 32वें स्थापना दिवस पर शुक्रवार को धूमधाम से शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में जनसैलाब उमड़ पड़ा। जैसे ही शोभा यात्रा कस्बे के गांधी चौक पर पहुंचा तो वहां का नजारा ही बदल गया। उमड़े जनसैलाब के स्वागत के लिए कतार से खड़ी महिलाएं, बच्चे व पुरुष माता का जयकारा लगाने लगे। शोभा यात्रा के दौरान पूरा नगर माता के जयकारों से गूंजता रहा।

शोभा यात्रा मंदिर परिसर से चलकर खनुवा चौराहा, गांधी चौक होते हुए अस्पताल चौराहे से होकर हनुमान चौक स्टेशन चौराहा होकर वापस मंदिर परिसर में जाकर समाप्त हो गया। शोभायात्रा मे आगे-आगे मां बनैलिया की झांकी और फिर उसके पीछे पीछे भगवान शिव पार्वती, राम सीता, नवदुर्गा की झांकी थी। बच्चों के मनमोहक नृत्य अलग ही छटा बिखेर रहे थे। शोभायात्रा में चल रहे भजनों पर भक्त झूमते रहे। तो वहीं जगह जगह पर युवा करतब दिखाते चल रहे थे। जगह-जगह लोग मां के शोभायात्रा के स्वागत के लिए खड़े दिखे। मां के दरबार में आरती उतारी गई और भक्तों में प्रसाद वितरण कर कार्यक्रम का समापन किया गया।

शोभायात्रा का जगह-जगह स्टाल लगाकर लोगों ने किया स्वागत

मां बनैलिया के शोभा यात्रा का श्रद्धालुओं ने जगह-जगह स्टाल लगाकर प्रसाद वितरण कर स्वागत किया। स्टाल लगाने वालों में प्रमुख रूप से नगरपालिका अध्यक्ष गुड्डू खान, भाजपा नेता बृजेश मणि, भाजपा नेता जितेंद्र जायसवाल, भाजपा नेता उमेश जायसवाल, युवा नेता प्रिंस सिंह राठौर, बिकास दूबे,नंदलाल जायसवाल शामिल रहे। कस्बे के जयहिंद चौराहा, अस्पताल तिराहा, हनुमान चौक, जयसवाल मोहल्ला, गांधी चौक आदि जगहों पर भी लोगों ने बड़ी संख्या में स्टाल लगाकर भक्तों के बीच प्रसाद वितरण किए।