स्वामी चिन्मयानन्द के मामले में हुआ नया “खुलासा”…

UP Special News

शाहजहांपुर (जनमत) :- अभी हाल ही में स्वामी चिन्मयानन्द पर जहाँ एक युवती का अपहरण करने का मामला दर्ज हुआ वहीँ अब इस मामले में उक्त लड़की अपना बयान दर्ज कराएगी. उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर के विश्वविद्यालय से कानून की पढ़ाई करने वाली एक लड़की बीते शनिवार को गायब हो गई थी। अब उसे राजस्थान से बरामद कर लिया गया है। उत्तर प्रदेश पुलिस की एक टीम को राजस्थान में उसके होने का पता चला जिसके बाद उसे आज सुबह बरामद किया गया।आपको बता दे कि ये लड़की अपने एक दोस्त के साथ मिली है। लड़की का गायब होना काफी सुर्खियां बटोर रहा था।

युवती ने सोशल मीडिया पर भाजपा नेता स्वामी चिन्मयानंद पर यौन शोषण का आरोप लगाते हुए एक वीडियो जारी किया था। जिसके बाद वह गायब हो गई थी। लड़की को पूछताछ के लिए शाहजहांपुर ले जाया जा रहा है। उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) ओ पी सिंह ने बताया कि’शाहजहांपुर प्रकरण में कथित रूप से लापता लड़की को बरामद कर लिया गया है। वह राजस्थान में मिली है। सिंह ने बताया ‘हमारी टीमें पिछले चार पांच दिनों से कई जगहों पर फैली हुई थीं। अंतत: लड़की को राजस्थान से बरामद किया गया है। लड़की को शाहजहांपुर लाया जा रहा है।’  प्रकरण से जुडे और सवालों पर डीजीपी ने ब्यौरा बाद में साझा करने की बात कही। उन्होंने कहा कि पूरी चीजें बाद में बताउंगा। हालाँकि अब इस मामले में सुनवाई जारी है.