नगर निगम ने  जनसमस्याओं के निस्तारण के लिए कैंप का  किया “आयोजन”… 

UP Special News

अयोध्या (जनमत) :- यूपी के अयोध्या नगर निगम के द्वारा अयोध्या मेंयर गिरीश पति त्रिपाठी व नगर आयुक्त विशाल सिंह के नेतृत्व मे जन समस्या के निस्तारण के लिए वार्ड में कैंप का आयोजन किया गया। ये कैंप अभी रामदास वार्ड संख्या 1 में कैम्प का शुभारंभ किया गया। जिसमे जल कर,ग्रह कर सहित अन्य समस्याओं के समाधान के लिए लगाया गया कैम्प।वार्ड नम्बर 1 अभिराम दास वार्ड स्थित कटरा स्कूल में लगा कैम्प। इस कैंप में नगर विधायक वेद प्रकाश गुप्ता, महापौर महन्त गिरीशपति त्रिपाठी, नगर आयुक्त विशाल सिंह, अभी रामदास वार्ड संख्या एक के पार्षद सुल्तान अंसारी, पार्षद अनुज दास व पार्षद विनय जायसवाल मौजूद रहे नगर निगम के द्वारा अयोध्या नगर निगम के 60 वार्डों में लगाया जाएगा कैम्प, समस्याओं को सुन कराया जाएगा निस्तारण।

अभिराम दास वार्ड से हुई है शुरुआत। वही अभिराम दास वार्ड संख्या 1 के पार्षद सुल्तान अंसारी ने बताया कि अयोध्या नगर निगम के महापौर गिरीश पति त्रिपाठी व नगर आयुक्त विशाल सिंह के द्वारा हमारे वार्ड में कैंप लगाया गया है। जो भी इस क्षेत्र की जो मूलभूत समस्याएं हैं रोड है नाली है जलभराव है जल व ग्रह कर की समस्या है। इन सभी समस्याओं का समाधान करने के लिए कैंप लगाया गया है। अभिराम दास वार्ड संख्या 1 के पार्षद सुल्तान अंसारी ने इस पहल की सराहना की और स्वागत किया। और कहा की बहुत अच्छी पहल है इसी तरह के कैंप 60 वार्ड में लगाए जाएंगे और जनता से अपील किया कि इस कैंप में जाएं और अपने समस्याएं बताएं ताकि उस समस्याओं का समाधान हो सके हमने अपने वार्ड की जनता को इस कैंप के बारे में अवगत करा दिया था।  वार्ड की जनता हमारी आई है और अपनी अपनी समस्याएं बताया है क्षेत्र की और उनकी समस्याओं को सुना गया है जैसा कि आपको पता है कि अयोध्या नगर निगम के मेयर गिरीश पति त्रिपाठी के द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से बताया गया था कि 100 दिन के अंदर अपना संकल्प पत्र रखा गया था।

उन्ही 100 दिन के अंदर सभी बालों की समस्याओं का निदान किया जाएगा। उसी पहल को लेकर यहां काम किया जा रहा है और जलभराव की समस्या और उस पर भी काम किया जा रहा है। यह बहुत अच्छी पहल और हम सभी लोग इसका स्वागत करते हैं इस कैंप का शुभारंभ 11:00 बजे हुआ और यह 3:00 बजे तक कैंप चलेगा। इस कैंप में लगभग 100 लोग आए और अपनी समस्याओं को बताया उनकी समस्याओं के निस्तारण जल्द ही किया जाएगा। इस कैंप में अयोध्या विधानसभा विधायक वेद प्रकाश गुप्ता नगर निगम के मेयर गिरीश पति त्रिपाठी नगर आयुक्त विशाल सिंह व नगर निगम के सारे कर्मचारी व अधिकारी अधिकारी मौजूद रहे।

REPORT- AZAM KHAN…

PUBLISHED BY:- ANKUSH PAL..