“प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया के नाम से चुनाव में ताल ठोकेंगे शिवपाल सिंह

UP Special News

जनमत(लखनऊ).समाजवादी सेक्युलर मोर्चा के संयोजक शिवपाल यादव “प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया” के नाम से लोकसभा और विधानसभा चुनाव में ताल ठोकेंगे। चुनाव आयोग से पार्टी का का नाम मिलने के बाद शिवपाल यादव ने लखनऊ में गन्ना संस्थान के सभागार में इसकी जानकारी पार्टी के नेताओ और कार्यकर्ताओं को दी। शिवपाल सिंह यादव गन्ना संस्थान में सदस्यता अभियान समारोह में यहाँ मुख्य अतिथि थे और इस दौरान उनके सामने हजारो लोगो पार्टी में शामिल भी हुए। इस दौरान सपा से अगल होने पर दुख भी जताया और उन्हें वहा से धकेला गया था।

लखनऊ के गन्ना संस्थान में आयोजित समारोह में सदस्ता अभियान समारोह में विभिन्न दलों से आये नेताओं की भीड़ से गदगद शिवपाल यादव ने कहा कि हम सब मिलकर परिवर्तन लाएंगे। शिवपाल यादव के साथ आने वाले नेताओं में अधिकता सपा के नेता और कार्यकर्ता थे। पूर्व मंत्री शारदा प्रताप शुक्ला ने भी शिवपाल यादव के साथ मंच साझा किया। अपने सम्बोधन में शिवपाल सिंह यादव ने कहा जब परिवर्तन होगा तभी व्यावस्था भी बदलेगी। केंद्र की भाजपा और प्रदेश की सरकार पर निशाना साधते हुए शिवपाल ने कहा कि इन सरकारों ने कुछ भी नहीं किया। महंगाई, भ्रस्टाचार और बेरोजगारी इस सरकार में शीर्ष पर पहुंच चुका है। उन्होंने खा पहले किसानो को अधिकारियो के चक्कर नहीं लगाने पड़ते थे लेकिन भ्रस्टाचार के चलते किसानो का अब उत्पीड़न होने लगा है। शिवपाल सिंह यादव ने मंच से यह भी कहा कि भ्रस्टाचार के कारण कही पर कोई सुनवाई नहीं हो रही है। इसलिए परिवर्तन जरुरी है और यह तब होगा जब जनविरोधी सरकारों को उखाड़ फेका जायेगा।

सदस्ता अभियान समारोह में भावुक हुए शिवपाल सिंह यादव ने कहा वह समाजवादी पार्टी से अलग होना नहीं चाहते थे और परिवार में ही बने रहना चाहते थे। इन सबके बावजूद चापलूसों की वजह से उन्हें अपमानित किया गया। शिवपाल ने कहा कि पार्टी और परिवार में बने रहने के लिए उन्होंने काफी इंतजार किया लेकिन काफी इंतजार के बाद मुझे निर्णय लेना ही पड़ा। शिवपाल ने कहा समाजवादी पार्टी से उन्हें ढकेला गया है। शिवपाल ने अपनी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्तों को चापलूसी और चुगलखोरी से दूर रहने की हिदायत भी दी।

ये भी पढ़े –

रेलवे घोटाले में निकला करोड़ो रूपए का जिन्न