प्रेमिका से मिलने पहुँचा युवक , मिला घायल अवस्था में

CRIME UP Special News

कौशांबी (जनमत ) :- खबर उत्तर प्रदेश के जनपद कौशांबी जिले में बुधवार से लापता  युवा एक सूखे कुवे से गंभीर रूप से घायल अवस्था में मिला है। सूचना पर पहुँची  पुलिस ने रेस्क्यू करके युवक को कुएँसे बाहर निकाला, और जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। जहाँ युवक का इलाज चल रहा है।

घटना संदीपन घाट थाना क्षेत्र की है। बताया जा रहा है कि सैनी कोतवाली क्षेत्र के रहने वाले 18 वर्षीय वीर सिंह घर से बुधवार दोपहर 2 बजे आधार कार्ड बनवाने के लिए कह कर निकले था। लेकिन वह देर रात तक घर वापस नहीं आया। जिसे परिजन परेशान थे।

रात 9 बजे एक लड़की ने फोन कर बताया कि वह उसकी प्रेमिका बोल रही है। आप का भाई धनी गाँव के पास कहीं पड़ा हुआ है। उसको आकर ले जाओ। जानकारी होने पर रात में ही वीर के भाई ओम प्रकाश और जयप्रकाश धनी गाँव पहुँचे । जहाँ उन्होंने काफी खोजबीन की, लेकिन बाइक के अलावा उसका कहीं पता नहीं चला।

2 बजे रात तक खोजबीन करने के बाद थक हार कर दोनों भाई घर चले आए। इसके बाद भाइयों ने सुबह फिर से तलाश शुरू की, खोजबीन कर रहे थे तभी राहगीरों को सूखे कुए से युवक के कराहने की आवाज आई। अंदर देखा गया तो वीर सिंह घायल अवस्था में पड़ा हुआ था। इसकी सूचना संदीपन घाट पुलिस को दी गई। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुँचीपुलिस ने रेस्क्यू कर घायल वीर सिंह को बाहर निकाला। और उसको जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहाँ उसका इलाज चल रहा है। घायल वीर सिंह अभी कुछ भी बताने में असमर्थ है।

Reported By :- Rahul Bhatt

Published By :- Vishal Mishra