फैजाबाद लोकसभा भाजपा प्रत्याशी लल्लू सिंह ने किया नामांकन ,पुष्कर सिंह धामी भी नामांकन मे हुये शामिल।

UP Special News

अयोध्या (जनमत ):- फैजाबाद लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी लल्लू सिंह ने गाजे बाजे के साथ नामांकन किया | अयोध्या धाम के राम कथा पार्क से कलेक्ट्रेट तक लगभग 9 किलोमीटर रोड शो निकाला गया। इस दौरान लल्लू सिंह ने सियासी ताकत दिखाई।वही नामांकन में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी शामिल हुए..अयोध्या पहुँचे सीएम पुष्कर सिंह धामी ने राहुल गांधी पर निशाना साधाते हुए कहा कि राहुल गांधी कभी सीरियस नहीं होते हैं,हमेशा ऐसा काम करते हैं, विदेश में जाते हैं मोदी की आलोचना करते-करते देश की आलोचना करने लगते हैं।उन्होंने कहा अयोध्या पूरे विश्व का ऐतिहासिक धाम बन रहा है, एक कार्यकर्ता के रूप में एक कारसेवक के रूप में लल्लू सिंह का बड़ा योगदान रहा है, इस बार का चुनाव भी बहुत ऐतिहासिक होगा, ऐतिहासिक मतों से लल्लू सिंह विजई होंगे, देश के अंदर दुनिया के अंदर फिर से राम युग आया है, यह अयोध्या की धरती है, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में यह कालखंड और यह सौभाग्य हम सबको मिला है,राम भक्तों को मिला है, फिर से राम युग में आने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है, निश्चित रूप से यहां से ऐतिहासिक विजय होगी क्योंकि ऐतिहासिक काम यहीं से हो रहा है।

REPORTED BY – AZAM KHAN

PUBLISHED BY – GAURAV UPADHYAY