शिवभूषण सिंह के प्रदेश मंत्री  बनाये जाने पर हुआ जोरदार “स्वागत” …

UP Special News

लखनऊ (जनमत):- यूपी की राजधानी लखनऊ  के इंदिरा नगर  में स्थित  भूतनाथ मार्केट के व्यापारियों  ने  पूरे उत्साह और  जोश के साथ  शिवभूषण सिंह  का   जोरदार स्वागत और अभिनन्दन किया. आपको बता दे कि  शिवभूषण सिंह को   भाजपा के  द्वारा उत्तर प्रदेश का प्रदेश मंत्री बनाया गया. जिसके बाद व्यापारियों ने प्रदेश मंत्री  बनाये जाने  के अवसर पर शिवभूषण सिंह  का   जोरदार स्वागत किया गया.

वहीँ इस दौरान  भूतनाथ मार्केट के व्यापारियों ने  पुष्प की माला पहनकर और गुलदस्ता भेंटकर रदार स्वागत किया. इस दौरान व्यापारियों की ख़ुशी देखने लायक रही.  इस मौके पर  पूर्व विधानसभा संयोजक भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ अमिताभ श्रीवास्तव के साथ  भूतनाथ व्यापार मंडल अध्यक्ष देवेंद्र गुप्ता  और उमेश पाटिल  सहित शशि सिसौदिया , कौशिक आदित्य समेत बड़ी संख्या में व्यापारी उपस्थित रहे और पुष्पगुछ देकर आभार जताया गया.

REPORT- SHIALENDRA SHARMA…

PUBLISHED BY:- ANKUSH PAL…