बहराइच जेल मे बन्द महिला बंदियों को दिया जा रहा  “प्रशिक्षण”… 

UP Special News

बहराइच (जनमत) :-   यूपी के बहराइच मे जिला जेल मे बन्द 30 महिला बंदियों को जेल प्रशासन नाबार्ड व सुंदरम स्वयं सेवी संस्था की सहायता से जेल मे ही गेहूँ के डंठल से क्लाकृतियाँ बनाने का प्रशिक्षण दे रहा है। इससे महिलाओं के कौशल का न सिर्फ विकास होगा बल्कि जेल से बाहर निकलने पर ये महिलाएं अपनी व अपने परिवार की आजीविका चला सकेंगी।

जेल प्रशासन के मुताबिक इन महिलाओं को 15 दिवसीय प्रशिक्षण दिया जा रहा है साथ ही इन्हें प्रतिदिन के हिसाब से 50 रुपये का मानदेय भी दिया जायेगा। जेल प्रशासन इन क्लाकृतियों को बाजार मे उतरेगा इसकी भी कवायद तेज़ कर दी गयी हैं।

REPORT- RIZWAN KHAN…

PUBLISHED BY:- ANKUSH PAL…