मंदबुद्धि युवती के साथ दुष्कर्म के आरोप में बुजुर्ग को पुलिस ने किया गिरफ्तार

मंदबुद्धि युवती के साथ दुष्कर्म के आरोप में बुजुर्ग को पुलिस ने किया गिरफ्तार

CRIME UP Special News

सम्भल(जनमत):- जनपद सम्भल में पुलिस ने मंदबुद्धि युवती के साथ दुष्कर्म के आरोप में 65 साल के बुजुर्ग शख्स को गिरफ्तार किया है।  आरोपी कई महीनो से मंद बुद्धि युवती के साथ दुष्कर्म कर रहा था ,  पीड़िता  जब गर्भवती हो गई तो उसने अपने साथ किए गए दुष्कर्म का खुलासा कर दिया। पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार बुजुर्ग शख्श के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी  है।

मंदबुध्दि युवती के साथ दुष्कर्म किए जाने का मामला सम्भल जनपद में बनियाठेर थाना इलाके के गांव का है।  पीड़िता के चाचा के अनुसार  उनके भाई की 23  साल की बेटी मानसिक तौर पर कमजोर है जो की भाई की आर्थिक हालत कमजोर होने की बजह से उनके परिवार के साथ रहती है। आज गुरूवार को  भतीजी ने पेट में दर्द की शिकायत की थी जिस पर उसे दवाई दिलाने के सम्भल जिला अस्पताल ले जाया गया था ,जिला अस्पताल में डाक्टरों ने जांच के बाद भतीजी को 5  महीने की गर्भवती बताया था।

भतीजी के गर्भवती होने की बात  सामने आने के बाद जब उससे पूंछतांछ की गई तो उसने बताया की पड़ोस में रहने बाला 65  साल का  बुजुर्ग शख्स बहला फुसला कर पिछले कई महीनी से उसके साथ दुष्कर्म कर रहा था।  यह जानकारी सामने आने के बाद आरोपी के खिलाफ तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार करने की गुहार लगाई गई थी।  जिसके बाद  पुलिस मंदबुद्धि युवती के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आने के बाद आनन् फानन में केस दर्ज कर आरोपी को दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। पुलिस  दुष्कर्म पीड़ित युवती को मेडिकल जांच के लिए भेजने के बाद मामले की जांच में जुट गई है।

Reported By:-Amvresh Yadav