मुलायम सिंह के नामांकन से पहले “हैंड ग्रेनेड” मिलने से मचा“हड़कम्प”

UP Special News

मैनपुरी (जनमत) :- उत्तर प्रदेश में जहाँ एक तरफ राजनीतिक सरगर्मियां जोरों पर हैं वहीँ मैनपुरी में  उस समय अचानक हडकंप मच गया जब सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव के नामांकन से पहले रास्तें में हैंड ग्रेनेड मिलने की सूचना मिली. वहीँ इस खबर से प्रशासन में हड़कंप मच गया है। आपको बता दे कि मुलायम सिंह अखिलेश के साथ मैनपुरी-इटावा मार्ग से आ रहे हैं, जबकि ग्रेनेट मैनपुरी शिकोहाबाद मार्ग पर मिला है।

यह हैंड ग्रेनेड थाना दन्नाहार क्षेत्र के ग्राम झंडाहार के पास मिला है। मौके पर पहुंची पुलिस ने हैंड ग्रेनेड को कब्जे में लिया। इसके बाद जांच में जुट गई है।  हालाँकि जिस रास्तें पर हैण्ड ग्रानादे मिला और मुलायम का काफिला जिस रास्तें से गुज़र रहा था ये दोनों ही रास्तें जुदा है जब प्रशासन को इस बात की जानकारी हुई तब जाकर सबने थोड़ी राहत की सांस ली है। मुलायम सिंह यादव मैनपुरी सीट से नामांकन करेंगे। इटावा स्थित आवास से सपा अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव समाजवादी रथ से मुलायम सिंह यादव को लेकर आ रहे हैं।