यूपी की सभी 80 सीटें जीतेगी “भाजपा”…

UP Special News

बहराइच (जनमत):-  यूपी के  बहराइच जिले में पहुंचे प्रदेश के उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने शहर के गेंदघर के मैदान के पास भाजपा प्रत्याशी आनंद गोंड के समर्थन में एक जनसभा को संबोधित करते हुए उप मुख्यमंत्री ने विपक्ष पर जमकर हमला किया। साथ ही बताया कि देश में जबसे मोदी की सरकार आई है। भ्रष्टाचारी जेल में है और भ्रष्टाचार पूरी तरह बंद हो गया है। वर्ष 2014 से पहले की सरकार योजनाएं तो बनाती थी लेकिन उसको धरातल पर लाने के लिए बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार का खेल होता था। प्रदेश में हम सभी 80 सीटें जीत रहे हैं।

इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रदेश की रायबरेली, अमेठी समेत सभी 80 सीटों पर भाजपा प्रत्याशी जीत रहें हैं। जनता का समर्थन देखकर यह साबित हो गया है कि जिले में भी आनंद गोंड प्रचंड बहुमत से चुनाव जीत रहे है। विपक्ष के प्रत्याशी की जमानत जब्त हो जाएगी।

PUBLISHED BY: ANKUSH PAL..