ये युवा नेता पोछेगा आपकी “आखोँ के आसूं”……

UP Special News राजनीति

लखनऊ(जनमत): बृजेश कुमार सिंह जहाँ एक तरफ़ युवा और कर्मठ नेता हैं वहीँ दूसरी तरफ़ यह जनता के बीच अपनी मौजूदगी हमेशा से दर्ज करतें रहें हैं| अपने क्षेत्र की जनता के साथ हर दुःख और सुख  में रहेने का वायदा भी किया| इसी कड़ी में अभी कुछ दिनों पहले वनारस में कमीशनखोरी के कारण बिल भुगतान में हो रही देरी के चलते आर्थिक तंगी व  मानसिक तनाव झेल रहे ठेकेदार अवधेश श्रीवास्तव ने लोक निर्माण विभाग में मुख्य अभियंता के दफ्तर में खुद को गोली मार ली थी मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

                     (मुख्य अभियंता के दफ्तर पर धरने पर बैठे बृजेश कुमार सिंह)

युवा और कर्मठ नेता बृजेश कुमार सिंह ने ठेकेदार अवधेश श्रीवास्तव के साथ हुए अन्याय के विरोध मै पीडब्ल्यूडी में मुख्य अभियंता के दफ्तर में धेराव और धरना प्रदर्शन किया और उन के परिवार को न्याय दिलाने का वादा भी किया| बृजेश कुमार सिंह की राष्ट्रवाद, लोकतंत्र, समाजवाद और धर्मनिरपेक्षता के सिद्धान्तों में अटूट आस्था है।

                          (भूतपूर्व सैनिको से मुलाकात करते हुए बृजेश कुमार सिंह)

भारतीय भाषाओं, भारतीय संस्कृति और शोषित पीड़ित वर्गों के हितों के लिए इनका अनवरत संघर्ष जारी रहा है।बृजेश कुमार सिंह ने भूतपूर्व सैनिको से मुलाकात की और उनकी परेशानी जानी और उसे दूर करने का आश्वसन भी दिया| भूतपूर्व सैनिको के संगठन ने बृजेश कुमार सिंह को समर्थन भी दिया| बृजेश कुमार सिंह की पहचान एक धर्म निरपेक्ष नेता की है। बृजेश कुमार सिंह  को युवा शक्ति के रूप में देखा जाता है।

                            (कचहरी में वकीलों से मुलाकात करते हुए बृजेश कुमार सिंह)

इसी के साथ युवा और कर्मठ नेता बृजेश कुमार सिंह ने बाराबंकी कचहरी का  दौरा किया यहाँ वो वकीलों से मिले और उन की परेशनी को सुना और उसे दूर करने का वादा किया| युवा नेता हर प्रकार से लोगो की परेशानियों में शामिल होने के लिए हमेशा तत्पर रहेतें हैं और साथ ही खाश और आम के बीच किसी प्रकार का भेद भी नहीं करते हैं और सभी की समस्या का निवारण करने और सहयोग के लिए हमेशा तैयार रहेतें हैं|

posted by:- Amitabh Chaubey

chaubeyamitabh0@gmail.com