राजस्थान विधानसभा चुनाव में अलीगढ़ मंडल से 707 होमगार्डस रवाना,निर्वाचन की शपथ दिला DIG ने दिखाई हरी झंडी

UP Special News

अलीगढ़(जनमत):-राजस्थान विधानसभा चुनाव के मद्देनजर अलीगढ़ मंडल से 707 और जिले से 160 होमगार्ड ड्यूटी पर भेजे गए हैं। राजस्थान विधानसभा चुनाव में होमगार्ड को रवानगी से पहले डीआईजी के द्वारा सभी होमगार्ड को निर्वाचन की शपथ दिलाई। जिसके बाद अलीगढ़ से 160 होमगार्ड के जवानों के दल को डीआईजी द्वारा हरी झंडी दिखाकर राजस्थान के लिए रवाना किया। वहीं,मंडल भर से 707 होमगार्डस राजस्थान विधानसभा चुनाव में ड्यूटी के लिए भेजा गया है।

आपको बता दें कि राजस्थान विधानसभा चुनाव में  707 होमगार्ड को चुनावी ड्यूटी में रवाना किए जाने के बाद अलीगढ़ पुलिस उप महानिरीक्षक शलभ माथुर ने जानकारी देते हुए बताया कि जिले के होमगार्ड राजस्थान विधानसभा चुनाव की ड्यूटी पूरी मुस्तैदी के साथ निभाते हुए उत्तर प्रदेश का नाम रोशन करें। उन्होंने सभी होमगार्ड की रवानगी से पहले निर्वाचन की शपथ भी दिलाई। वहीं,सर्किट हाउस से अलीगढ़ के 160 होमगार्ड के जवानों के दल को हरी झंडी दिखाकर राजस्थान चुनाव के लिए रवाना किया।साथ ही पूरे मंडल से राजस्थान विधानसभा चुनाव में रवाना किये गए 707 होमगार्डस चुनाव में अपनी अहम भूमिका निभाएंगे। वहीं डिविजनल कमांडेंट होमगार्ड संदीप कुमार सिंह ने कहा कि राजस्थान के चुनाव के लिए अलीगढ़ से 160, कासगंज से 320 होमगार्ड जयपुर जा रहे हैं।

एटा जिले से 52 दौसा एवं 55 होमगार्ड सीकर जा रहे हैं। हाथरस से 120 जवान जनपद दौसा जा रहे हैं। सभी होमगार्ड की ड्यूटी 21 से 26 नवंबर तक रहेगी। जिसके चलते ड्यूटी भत्ता के रूप में होमगार्ड को 9,036 रुपये प्रति दिए जाएंगे। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि इससे पहले मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में अलीगढ़ डिवीजन से 800 होमगार्ड्स को चुनाव ड्यूटी में छतरपुर, टीकमगढ़, पन्ना, शिवपुरी, सतना सहित बेठधाम भेजे गए थे। जो सभी होमगार्ड्स मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में ड्यूटी करने के बाद वापस अलीगढ़ डिविजन आ चुके हैं। वहीं अलीगढ़ के होमगार्ड्स जवानों द्वारा दिल्ली,राजस्थान, उत्तराखण्ड, हिमाचल प्रदेश सहित मध्य प्रदेश जैसे बड़े राज्यों की मांग पर विभिन्न चुनाव कुशलतापूर्वक सम्पन्न कराए गए हैं।

Reported By:- Ajay Kumar

Posted By:- Amitabh Chaubey