राज्यपाल और डिप्टी सीएम ने दी ईद की मुबारकबाद, पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश भी रहे मौजूद

राज्यपाल और डिप्टी सीएम ने दी ईद की मुबारकबाद, पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश भी रहे मौजूद

UP Special News

लखनऊ(जनमत). उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में मंगलवार को चाँद के दीदार होने के बाद बुधवार को लखनऊ समेत पूरे प्रदेश में ईद उल अज़हा का त्यौहार बड़ी धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर लखनऊ की ऐशबाग ईदगाह में राज्यपाल रामनाईक, डिप्टी सीएम डॉक्टर दिनेश शर्मा और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पहुंचे और लोगो की ईद की शुभकामनाये दी।

एक महीने खुदा की इबादत में बिताने के बाद मंगलवार को चाँद का दीदार होते ही ईद की शुभकामनायो का दौर शुरू हो गया था। बुधवार को उत्तर प्रदेश के सभी जनपदों में ईद उल अज़हा के मौके पर मस्जिदों में विशेष नमाज़ पढ़ी गई। लखनऊ की बात की जाये तो ऐतिहासिक ऐशबाग ईदगाह में हमेशा की तरह इस बार भी हजारो लोगों ने एक साथ ईद की नमाज़ पढ़ी। नमाज़ियों को ईद की मुबारक बाद देने के लिए राजपाल रामनाईक,उप मुख्यमंत्री डॉक्टर दिनेश शर्मा और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव भी यहाँ पहुंचे थे। इस बीच ईदगाह का नज़ारा देखने ही लायक था। यहाँ पर पारम्परिक लिबाज में बढे, बूढ़े और बच्चे सभी लोग एक दूसरे से गले मिल रहे थे और ईद की शुभकामनाये दे रहे थे। राज्यपाल रामनाईक ने कहा कि सारे हिन्दुस्तान के लोगों को प्यार का सन्देश देने का त्यौहार है ईद। उन्होंने कहा कि एक दूसरे से खुशिया बाटने से बढ़ती है। सभी लोग यह राजनीति की वजह से नहीं आये बल्कि प्यार से आये है। राजपाल रामनाईक ने कहा कि मोहब्बत और प्यार से रहेंगे सभी लोग ऐसा संकल्प कर सकते है। उन्होंने कहा कि मोहम्मद साहब का सन्देश यह था कि किसी धर्म का कोई शख्स भूखा है और मुसलमान उसको खाना नहीं खिलाता तो वह सच्चा मुसलमान नहीं है यही सन्देश था मोहम्मद साहब का।

इस दौरान ईदगाह पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने पुलिसिया कार्रवाई पर भाजपा सरकार पर गंभीर आरोप लगाए है। अखिलेश यादव ने कहा कि गाजीपुर में सपा नेता की हत्या हो जाती है और आरोपी पकडे नहीं जाते है लेकिन अमेठी में भाजपा नेता की हत्या होती यह तो पुलिस आरोपियों को पकड़ने के लिए किस तरह सक्रिय हो जाती है। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि चुनाव अमीरी – गरीबी के मुद्दे पर नहीं हुए है। लेकिन जनता जरूर सोचेगी कि अमीर और अमीर होता जा रहा है जबकि गरीब और गरीब होता जा रहा है। बसपा से गठबंधन टूटने और उपचुनाव लड़ने के मुद्दे पर अखिलेश यादव ने कहा कि मायावती के लिए जो बात पहले दिन कही थी कि उनका सम्मान हमारा सम्मान है। उस पर आज भी वह कायम है। उन्होंने कहा कि उपचुनाव में पार्टी कार्यर्कर्ताओं से बात कर आगे की रणनीति तय की जाएगी। इसके साथ ही पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि इंजीनियरिंग का छात्र रहा हूँ। प्रयोग किया जाता है लेकिन यह जरुरी भी नहीं की हर प्रयोग सफल हो।