पुलिस पर हमला करने वाला बदमाश मुठभेड़ के बाद ” गिरफ्तार”…

UP Special News
कौशांबी :- यूपी के कौशांबी जनपद के सैनी कोतवाली इलाके में लगभग पंद्रह दिन पहले चोरी के आरोपियों को पकड़ने गई पुलिस टीम पर अराजक तत्वों ने हमला कर दिया था। अराजक तत्वों के हमले में एक सब इंस्पेक्टर व एक कांस्टेबल गंभीर रूप से घायल हो गए थे। पुलिस ने इस घटना के बाद से मौके पर पहुंच कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया था। जबकि मुख्य आरोपी मौके से फरार हो गया था। बीती रात सैनी कोतवाली पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान पुलिस पर हमले के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ में मुख्य आरोपी के पैर में गोली लगी है। जिसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
वीओ – कड़ा धाम कोतवाली पुलिस बीते 12 अगस्त को चोरी के आरोपियों की धरपकड़ के लिए सैनी कोतवाली के नरसिंहपुर कछुआ गांव पहुंची थी। जहां पर अराजकतत्वों ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया था। अराजकतत्वों के हमले में कड़ा धाम कोतवाली के सब इंस्पेक्टर कृष्ण राज सिंह व कांस्टेबल दिलीप कुमार को गंभीर चोट आई थी। दोनों घायल पुलिस कर्मियों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अराजक तत्वों ने सब इंस्पेक्टर की सर्विस रिवाल्वर भी छीन ली थी। पुलिस ने पलटवार कार्रवाई करते हुए घटना वाले दिन ही तीन आरोपियों को हिरासत में ले लिया था। छीनी गई सर्विस रिवाल्वर भी बरामद कर लिया गया था। हालांकि मुख्य आरोपी पिंटू पासी मौके से फरार हो गया था। पुलिस ने फरार आरोपी के ऊपर ₹25000 का इनाम घोषित किया था। बीती रात सैनी कोतवाली पुलिस को सूचना मिली कि पुलिस टीम पर हमला करने का मुख्य आरोपी पिंटू पासी सिराथू कस्बे के पावर हाउस मोड़ पर खड़ा है। इस पर पुलिस ने घेराबंदी कर उसे पकड़ना चाहा तो उसने टीम पर फायर कर दिया। पुलिस द्वारा मुठभेड़ के दौरान जवाबी फायर में पिंटू पासी के पैर में गोली लगी। घायल पिंटू पासी को पुलिस ने हिरासत में लेते हुए उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। मामले में पुलिस अधीक्षक अभिनंदन का कहना है कि पुलिस टीम पर हमले का मुख्य आरोपी मुठभेड़ के दौरान घायल हुआ है। उसे हिरासत में लेकर उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस टीम पर हमला करने वाले सभी आरोपियों के खिलाफ एनएसए की भी कार्रवाई की जा रही है।
Posted By:- Ankush Pal
Reported By:- Akhilesh Kumar, Rahul Bhatt.