भाजपा को लगा तगड़ा झटका, पूर्व विधायक साइकिल पर हुए सवार

UP Special News

लखनऊ(जनमत):- यूपी विधानसभा चुनाव 2022 से पहले नेताओं के पाला बदलने का सिलसिला जारी है। इसी कड़ी में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के नेतृत्व में बलिया की चिलकहर विधानसभा से भाजपा के पूर्व विधायक राम इकबाल सिंह अपने साथियों के साथ सपा में शामिल हुए|

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने राम इकबाल को पार्टी की सदस्यता दिलाई। राम इकबाल सिंह के समाजवादी पार्टी में शामिल होने से भाजपा को बलिया जिले में तगड़ा झटका लगा है। राम इकबाल सिंह के समाजवादी पार्टी में शामिल होने पर जहा सपा नेता एक दूसरे को बधाई देते हुए भाजपा पर हमलावर दिखे तो वहीं भाजपा नेताओं ने मामले में कुछ भी बोलने से बचते दिखे।

आप को बात दे कि रामइकबाल सिंह पिछले कुछ समय से लगातार अपनी ही सरकार के नीतियों को लेकर सवाल उठाते रहे हैं| कई बार तो उन्होंने अपने  बयानों से अपनी ही पार्टी को असहज स्थिति में लाकर खड़ा कर दिया था। पिछले दिनों उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को ही निशाना बना लिया था।

Posted By:- Amitabh Chaubey