तेज रफ़्तार ने निगल ली दो की जिंदगी ….

UP Special News

बाँदा  (जनमत) :- यूपी के बाँदा  जिले में रफ्तार के कहर ने दो जाने ले ली। मामला बाँदा जनपद के गिरवां थाना क्षेत्र के डिंगवाही गांव का है। जहां आज एक मोटरसाइकिल और चारपहिया की आपस में भिड़ंत हो गई जिसमें दोनों वाहनों में सवार सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए और एक कि मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद जैसे ही राहगीरों की नजर घायलों पर पड़ी तो घायलों की सहायता के लिए एम्बुलेंस बुलाई गयी और पूरे मामले की जानकारी  पुलिस को दी गयी।

सभी घायलों को जिला अस्पताल बाँदा में भर्ती कराया गया जहां डॉक्टरों ने देखते ही दो लोगों को मृत घोषित कर दिया। जिनको अस्पताल से पोस्मार्टम के लिए भेज दिया गया है।  प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक ये हादसा मोटरसाइकिल व बोलेरो गाड़ी की आपस मे टक्कर होने से हुआ है जिसमे एक महिला और एक पुरुष की मौत हो गई है।

PUBLISHED BY:- ANKUSH PAL…                                                 REPORT- DURGESH KASHYAP….