भारत में कोविड-19 का बढ़ रहा है “कहर”…

देश – विदेश

देश/विदेश (जनमत) :- भारत में कोविड-19 का कहर धीरे धीरे बढ़ता ही जा रहा है , हालाँकि वैक्सीन की सम्भावना भी दिन प्रतिदिन मजबूत होती जा रही है,  फिलहाल देश में 33.87 लाख के आंकड़े को पार कर चुके हैं। शुक्रवार को एक बार फिर कोरोना संक्रमण के मामलों में सबसे बड़ा उछाल देखने को मिला। शुक्रवार को पहली बार एक दिन में 77,266 नए मामले सामने आए। लेकिन अच्छी बात यह है कि संक्रमण से स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या साढ़े 25 लाख से ज्यादा हो गई है और जांच में तेजी आई है।

देश में संक्रमण के मामले बढ़कर 33,87,501 हो गए हैं, जिनमें से 7,42,023 लोगों का उपचार चल रहा है और 25,83,948 लोग उपचार के बाद इस बीमारी से उबर चुके हैं। संक्रमण के कुल मामलों में विदेशी नागरिक भी शामिल हैं। शुक्रवार सुबह अद्यतन किए गए आंकड़े के अनुसार, पिछले 24 घंटे में 1,057 लोगों की मौत होने से मृतकों की संख्या बढ़कर 61,529  हो गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, मरीजों के स्वस्थ होने की दर बढ़कर 76.28 फीसदी हो गई है जबकि मृत्यु दर में गिरावट आई है और यह 1.82 फीसदी है। वहीं, 21.90 फीसदी मरीजों का अभी इलाज चल रहा है।

Posted By:- Ankush Pal,

Correspondent,Janmat News.