लोकसभा चुनाव में “बुआ- भतीजे” का साथ होना लगभग तय…

UP Special News राजनीति

लखनऊ (जनमत) :- देश में लोक सभा चुनाव का बिगुल अब बज चुका है. वहीँ 2019 लोकसभा चुनाव को लेकर मायवाती की बहुजन समाज पार्टी और अखिलेश यादव की समाजवादी पार्टी के बीच गठबंधन को लेकर बात बनती हुई नजर आ रही है।  वहीँ इससे यह भी अंदाज़ा लगे जा सकता है की आगामी लोकसभा चुनाव में महागठबंधन से सहारे उतरने को बेताब कांग्रेस को बड़ा झटका  लगने वाला है, चुकी दिल्ली की की कुर्सी,  उत्तर प्रदेश की धरती से ही तय होती है.

यह भी पढ़े- अरे! ये डाक्टर साहब तो फर्जी निकले…

जानकारी के अनुसार  सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शुक्रवार को प्रस्तावित गठबंधन के अंतिम पहलुओं पर चर्चा करने के लिए मायवाती से मुलाकात की। वहीँ बताया जा रहा है की दोनों पार्टियां 37-37 लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ेंगी। सूबे में कुल 80 सीटें हैं। एसपी और बीएसपी ने मात्र छह सीटें कांग्रेस, राष्ट्रीय लोकदल और अन्य छोटी पार्टियों के लिए छोड़ी है। वहीँ इससे यह साफ़ हो जाता है की कांग्रेस का इस गठबंधन में कोई जगह नहीं रह जाती है. हालाँकि राजनीतिक परिद्रश्य में कब क्या बदल जाए यह भी कहा जाना बेहद मुश्किल हैं.