सपा नेताओं ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के नेतृत्व में निकाली “पदयात्रा”…

UP Special News

लखनऊ (जनमत) :- यूपी में विधान सभा सत्र के पहले  सपा ने सत्र का बहिष्कार किया और पदयात्रा रोके जाने से सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के नेतृत्व में पार्टी विधायक व कार्यकर्ता सड़क पर ही धरने पर बैठ गए और छद्म विधानसभा का आयोजन कर शोक व्यक्त किया। कुछ देर बाद सपा का धरना समाप्त हो गया। यूपी विधानसभा सत्र के पहले दिन सपा नेताओं ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के नेतृत्व में पदयात्रा की। सपा नेता व कार्यकर्ता विधानभवन की तरफ बढ़ रहे थे कि उन्हें रास्ते में ही रोक लिया गया। जिस पर नाराज होकर अखिलेश यादव अपने विधायकों व कार्यकर्ताओं के साथ सड़क पर ही धरने पर बैठ गए। आपको बता दे कि  सभी सदस्यों ने पूर्व विधायक अरविंद गिरी के निधन पर शोक व्यक्त किया।

दूसरी तरफ सीएम योगी ने अपने संबोधन में बताया कि जनता को इस सत्र से बड़ी उम्मीदें हैं। सत्र के पहले दिन सभी सदस्यों ने पूर्व विधायक अरविंद गिरी के निधन पर शोक व्यक्त किया। सपा ने धरना स्थल पर ही शोक व्यक्त किया।उधर, विधानसभा सत्र की शुरुआत हो गई।  रास्ते में ही रोके जाने से नाराज सपाइयों ने सड़क पर ही छद्म विधानसभा आयोजित कर वंदे मातरम के नारे लगाए और विधायक अरविंद गिरी के निधन पर शोक व्यक्त किया। इसके बाद धरना खत्म कर सभी सपा कार्यालय लौट गए।मार्च के दौरान रूट बदलने से सपाई नाराज हो गए थे और पहले से तयशुदा मार्ग पर आगे बढ़ने की अनुमति मांग रहे थे। अखिलेश यादव ने कहा यदि रोकना था तो कल परमिशन क्यों दी? प्रशासन का कहना था कि जीपीओ के बजाय वीवीआईपी गेस्ट हाउस और एनेक्सी होते हुए विधानसभा जाएं। इस पर अखिलेश यादव व सपा विधायक सड़क पर ही धरने पर बैठ गए। इसके पहले मीडिया को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि हम सभी मुद्दों पर चर्चा के लिए तैयार है।

PUBLISHED BY:- ANKUSH PAL…