सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव ने कार्यकर्ताओं के साथ मनाया “81वां जन्मदिन”…

UP Special News

लखनऊ (जनमत) :- सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव ने लखनऊ स्थित पार्टी कार्यालय पर अपना 81वां जन्मदिन मनाया। इस मौके पर पार्टी के वरिष्ठ नेताओं सहित बड़ी संख्या में युवा कार्यकर्ता मौजूद रहे। वहीँ इस अवसर पर सपा संरक्षक ने अपने संबोधन में बताया कि अब पार्टी आपके हाथों में है। इससे जन-जन को जोड़ें और सपा को और मजबूत और शसक्त बनाये । पार्टी के कार्यकर्ता अधिक सक्रिय हो तो और बेहतर होगा। आगे के समय में पार्टी नौजवानों के हाथ में होगी। इसी कारण नौजवानों को पार्टी को स्थिर करने के लिए आगे आना चाहिए।

समाजवादी पार्टी के नेता गरीबो  का जन्मदिन मनाये तब हम समझेंगे की हमारा जीवन सफल हो गया है.  बुंदेलखंड में एक महिला ने संगठन बनाकर त्यौहार के दिन गरीबों के साथ त्यौहार मनाया। आप लोग भी उनकी तरह बनो।  जितने जवान हैं वो भी आगे चल कर मुलायम सिंह बने,  नौजवान हमारी तरह हो जायें, यही हमारे लिए सच्चा सम्मान होगा। समाजवादी पार्टी के लोग गरीबों और  बेसहारा लोगों की लड़ाई लड़ रहें हैं और जिनके सामान और हक की लड़ाई पार्टी हमेशा लडती रहेगी.

Posted By :- Ankush Pal