सपा सुप्रीमों अखिलेश यादव ने कन्नौज लोकसभा सीट से किया अपना नामांकन पत्र दाखिल

UP Special News

कन्नौज/जनमत। लोकसभा चुनाव के लिए अखिलेश यादव ने कन्नौज लोकसभा सीट से किया अपना नामांकन पत्र दायर। चौथे चरण के लिए 13 मई को होने वाले चुनाव के लिए नामांकन का आज आखिरी दिन है। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव आज दोपहर 12 बजे कन्नौज संसदीय सीट के लिए अपना नामांकन दाखिल किया। उन्होंने चार सेट में अपना पत्र दायर किया है। इस दौरान उनके साथ प्रो. रामगोपाल यादव, सपा जिलाध्यक्ष कलीम खान, पूर्व विधायक कल्याण सिंह दोहरे और पार्टी के प्रदेश सचिव आकाश शाक्य प्रस्तावक के रूप में मौजूद रहे। उनके नामांकन को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। नामांकन के बाद सपा सुप्रीमो ने मीडिया से वार्ता करते हुए कहाकि इससे पहले भी यहां की जनता हमे अपना आर्शिवाद दी थी और इस बार उससे अधिक मतों से जिताएगी।

बता दें कि कन्नौज लोकसभा चुनाव के लिए सपा उम्मीदवारी को लेकर पिछले कई दिनों से बना सस्पेंस एक दिन पहले तक जारी था। बुधवार को यह तय हुआ कि कन्नौज से सपा के उम्मीदवार अखिलेश यादव ही होंगे। दरअसल, दो दिन पहले अखिलेश यादव के भतीजे तेज प्रताप यादव को कन्नौज से उम्मीदवार घोषित किया गया था। इसे लेकर कार्यकर्ताओं में भारी नाराजगी देखी गई, ये बात पार्टी आलाकमान तक पहुंची। मंगलवार की शाम से ही यह तय माना जा रहा था कि अब अखिलेश यादव ही यहां से चुनाव लड़ेंगे।

 

Report by – Ashwani Pathak

 

Published by – Manoj Kumar