सम्मेद शिखर जी बचाओ आंदोलन में सक्रिय हुआ जैन समाज

UP Special News

मैनपुरी (जनमत ) :- उत्तर प्रदेश के जनपद मैनपुरी के कस्बा करहल में जैन समाज की सैकड़ों से अधिक दुकानों पर भाजपा सरकार के विरोध में बैनर पोस्टर लगाकर जैन समाज ने विरोध जताया। पोस्टर में लिखा भाजपा सरकार में सम्मेद शिखरजी को पर्यटक स्थल घोषित किये जाने का सकल दिगंबर जैन समाज भारत बीजेपी सरकार के इस फैसले का विरोध करती है। जो ईश्वर का घर छीनेगा हम उसका घर छीनेगे जो सम्मेद शिखरजी को छिनेगा हम उसकी कुर्सी छीनेगे।

कुछ इस प्रकार के पोस्टर कस्बा करहल में चर्चा का विषय बने हुए हैं। तो वहीं मैनपुरी सदर में जैन समाज के लोगों ने मुंडन कर मौजूदा सरकार का विरोध किया संपूर्ण जैन समाज भारतीय जनता पार्टी के इस फैसले से बहुत नाराज हैं। हाल ही में होने वाले उत्तर प्रदेश में निकाय चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को इसका खामियाजा भुगतना पड़ सकता है। दुकानदारों ने कहा जैन धर्म का मुकुट कहे या प्राण श्री सम्मेद शिखरजी में बदलाव मंजूर नहीं । श्री सम्मेद शिखरजी को पर्यटक स्थल बनाने का पुरजोर विरोध करते हैं। कहा सम्मेद शिखरजी जैन समाज का वह तीर्थ क्षेत्र है जहाँ से 24 में से 20 तीर्थंकरों ने तप करके मोक्ष प्राप्त किया था। भाजपा सरकार पूरी तरह से मनमानी पर उतर आई है। इनबॉक्सझारखंड की सबसे ऊंची पहाड़ी है |

पारसनाथ झारखंड की सबसे ऊंची पहाड़ी है | जो वन क्षेत्र से घिरी हुई है | पहाड़ी की तलहटी में दर्जनों जैन मंदिर है | 2 अगस्त 2019 को झारखंड सरकार की सिफारिश के बाद केंद्रीय वन मंत्रालय ने पारसनाथ के एक हिस्से को वन्य जीव अभ्यारण और पर्यावरण संवेदनशील क्षेत्र के रूप में अधिसूचित किया है | जैन समाज का कहना है कि क्षेत्र में ईकोटूरिज्म और अन्य गैर धार्मिक गतिविधियों की अनुमति देना गलत है। सकल दिगंबर जैन समाज भारत भाजपा सरकार के इस फैसले का विरोध करता है।

Reported By :- Gaurav Pandey

Published By :- Vishal Mishra