सीतापुर दबंगो के खौफ से दलित छात्रा ने स्कूल जाना छोड़ा

सीतापुर दबंगो के खौफ से दलित छात्रा ने स्कूल जाना छोड़ा

UP Special News

सीतापुर(जनमत):- उत्तर प्रदेश के जिले सीतापुर में मनचलो के खौफ से एक दलित छात्रा ने स्कूल जाना बंद कर दिया है|  दलित छात्रा पिछले कई महीनों से स्कूल नहीं जा रही है| उसने अपने घर में ही अपनी पढाई शुरू कर दी है| दलित पीड़िता व दलित परिवार के लोगों का कहना है की थाने से लेकर पुलिस अधीक्षक व जिले के अधिकारियों को लिखित शिकायत की गयी लेकिन कोई कार्यवाही नहीं हुई फिर भी उसका कोई नतीजा नहीं निकला| दलित पीड़िता का ये भी कहना है की जब वो स्कूल जाती है तो गांव के ही तीन मनचले लड़के उनके दुपट्टे को खींच लेते है,छेड़खानी करते हैं । इतना ही नहीं उनपर छींटा कसी भी करते है,  राह चलना मुश्किल हो गया है| दलित पीड़ित परिवार का कहना है की पुलिस ने दबंगो के खिलाफ कोई कार्यवाही नहीं की यही वजह है की इलाक़े के लड़के आज भी उनके घर के बाहर चक्कर लगा रहे है| व घर जाकर धमकी  भी दे रहे है उधर स्कूल प्रबंधन भी इन दबंग लड़कों पर कोई कार्यवाही नही कर पा रहा है  जब स्कूल की छुट्टी होती है व पीड़िता घर जाने के लिए निकलती है तो लड़के उसका निकलना मुश्किल कर देते है|

सीतापुर मुख्यालय से 25 किलोमीटर दूर महोली इलाक़े की रहने वाली दलित पीड़िता पिछले कई महीनों से स्कूल नहीं जा रही है| छात्रा विमला देवी रविन्द्र महा विद्यालय हाजीपुर महोली की बी ए की छात्रा है| जिससे उनकी पढाई पर भी काफी फर्क पड़ रहा है| दलित पीड़िता व उनके घर वाले इलाक़े के तीन दबंगों से बेहद परेशान है| दलित पीड़िता का आरोप है की जब वो स्कूल जाती है तो इलाक़े के दबंग छोटकन्नू ,रितेश व बरकत ये तीनो लोग उनको परेशान करते है| उन पर छींटा कसी करते है| उनके आगे पीछे चक्कर लगाते है| इतना ही नहीं उनके दुप्पटे को भी खींच लेते है| जिसकी वजह से छात्रा का घर से निकालना मुश्किल हो गया है| वो बेहद खौफ में है| दलित पीड़ित परिवार ने थाने से लेकर जिले के पुलिस अधिकारियो को लिखित शिकायत की लेकिन कोई कार्यवाही नहीं हुई| हालात जैसे के तैसे बने हुए है| दलित पीड़ित परिवार लगातार आरोपियों के खिलाफ अधिकारियों के दरवाज़ों पर चक्कर लगा रहा है लेकिन नतीजा ज़ीरो है|

दलित पीड़ित मां का कहना है की पुलिस अधिकारियों के इस रवैये से वो काफी टूट चुकी है| उन्होंने ये फैसला किया है की अब वो अपनी बेटी  को घर में ही पढ़ाएंगी, इतना ही नहीं उन्होंने इसका इंतज़ाम भी कर दिया है| वही इस पूरे मामले में दलित परिवार की माने तो पुलिस की कही न कही आरोपियों से सांठगांठ का मामला भी सामने आ रहा है जिसके चलते थाने से लेकर जिले के पुलिस के आलाधिकारियों से शिकायत करने के बाद भी कोई कार्यवाही न करने पर सावलिया निशान जरूर बना हुआ है जिससे दबंगो के हौसले बुलंद है व दलित परिवार को घर जाकर जान से मारने व पीड़िता को गायब कर देने की धमकी दे रहे है