राजर्षि दशरथ मेडिकल कालेज में 4 आक्सीजन प्लांट स्टाल किये गये

UP Special News

अयोध्या (जनमत):- अयोध्या में श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के साथ अन्य सहयोग के माध्यम से अयोध्या स्थित राजर्षि दशरथ मेडिकल कालेज में 4 आक्सीजन प्लांट स्टाल किये गये है। यह आक्सीजन प्लांट 30 बेड पर लगातार आक्सीजन की सप्लाई कर रहे है। इसके साथ में 13 कंसर्टेटर से 54 बेडों पर आक्सीजन की दी जा रही है। महिला चिकित्सालय में आक्सीजन प्लांट स्टाल करने के लिए आर्डर दे दिया गया है। इसके साथ में जिला चिकित्सालय व श्रीराम चिकित्सालय में भी आक्सीजन प्लांट लगाया जायेगा।वही सीएमओ डा घनश्याम सिंह के मुताबिक एक आक्सीजन प्लांट करीब 10 जम्बो सिलेण्डर के बरार आक्सीजन सप्लाई देगा।

मेडिकल कालेज में 30 बेड पर आक्सीजन पाईप लाईन है। मंगलवार की रात से इसकी शुरुवात कर दी गयी है।इन बेड पर आक्सीजन मरीजों को मिलने लगी है। महिला चिकित्सालय में 100 बेड के लिए आक्सीजन प्लांट के लिए आर्डर दे दिया गया है। पाईप लाईन बिछाने के बाद इसे स्टाल किया जायेगा। इसमें करीब 15 से 20 दिन लगेंगे। यह 100 बेड को सप्लाई देगा। इसके अतिरिक्त प्रधानमंत्री रिलीफ फंड से आक्सीजन प्लांट जिला चिकित्सालय में लगेगा। सांसद निधि से श्रीराम चिकित्सालय में आक्सीजन प्लांट लगाया जायेगा। एक आक्सीजन प्लांट 10 जम्बो सिलेण्डर के बराबर सप्लाई देगा। कोविड-19 को लेकर पिछले कुछ दिनों से मरीजों को आने वाली दिक्कतें इसे दूर हो जायेगी। उन्होने बताया कि श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र व अन्य के सहयोग से यह प्लांट लगा है।

जिसके लिए जिलाधिकारी ने प्रयास किया था। इससे पहले श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने मेडिकल कालेज में आक्सीजन प्लांट लगाने के लिए 55 लाख रुपये इसको स्टाल करने वाली कम्पनी को दिये थे। जिलाधिकारी अनुज कुमार झा ने रामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट से इसके लिए अनुरोध किया था।

Posted By:- Amitabhy Chaubey

Reported By:- Azam Khan