लीबिया में आतंकियों ने 7 भारतीयों का किया अपहरण

UP Special News

कुशीनगर (जनमत):- भारत से जीवन यापन के लिए कमाने गए भारतीयों का लीबिया में अपहरण ,लीबिया में आतंकियों ने 7 भारतीयों का अपहरण कर लिया है| घर वालों का कहना है कि इन सातों भारतीयों को छोड़ने के लिए 20 लाख डॉलर की मांग उन आतंकवादियों की तरफ से हुई है, यह भारतीय कुशीनगर, बिहार,देवरिया और आंध्रप्रदेश इलाकों से संबंधित हैं| यह सभी लीबिया में मजदूरी करने गए थे| एक साल बाद अपने घर वापस लौट रहे थे|

एक साल बाद घर लौट रहे भारतीय 7 लोगो का अपरहण कर लिया गया,मामला है एयरपोर्ट के रास्ते में आतंकियों के द्वारा अपहरण करने का, घटना 15 और 16 सितम्बर के बीच की बताई जा रही है| सभी 7 भारतीयों को 17 सितम्बर को इस्ताम्बुल हवाई अड्डे से दिल्ली रवाना होना था कि इसी बीच अपहरणकर्ताओं ने भारतीय 7 लोगो का अपरहण कर लिए जिनमे अपरहणकर्ता चंगुल में फंसे एक भारतीय उत्तर प्रदेश के जिले कुशीनगर के खड्डा थाना क्षेत्र के गड़हिया बसंतपुर गांव का निवासी मुन्ना उर्फ मनोज चौहान भी शामिल है,ये सातों लोग दिल्ली स्थित एक कंपनी एनडी एंटरप्राइजेस के मार्फत लीबिया गए थे जहा से इनका अपरहण किया गया है .. घर वाले किसी भी अनहोनी से डरे हुए हैं और सरकार से अपने लोगों के घर वापसी की गुहार लगा रहे है|

Posted By:- Pradeep Yadav