बहन की हत्या के आरोपियों की सज़ा दिलाने के लिए एक भाई की गुहार

CRIME UP Special News

सीतापुर (जनमत):- योगी सरकार में महिलाओं की सुरक्षा के सारे दावे फेल साबित होते जा रहे है। यहाँ आये दिन महिलाओं और किशोरियों के साथ बलात्कार और हत्या की घटनाएं अब आम बात हो चुकी है। हालांकि ऐसी तमाम वारदातों के बाद भी सरकार का दम्भ है कि महिला अपराध ही नहीं हर तरह के अपराधों में यूपी में कमी आई है। सरकार के दावों को झुठलाती एक और खबर यूपी के सीतापुर से जुडी है।

यहाँ दहेज़ लोभियों ने एक विवाहिता की पीट – पीटकर हत्या कर दी। मृतका के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा तो दर्ज कर लिया लेकिन आरोपियों पर कार्रवाई की जगह हाथ पर हाथ धरे बैठी रही। पुलिस की यही लापरवाही आरोपियों के लिए वारदात साबित हुई और अब यही आरोपी मृतका के परिजनों को जान से मारने की धमकी दे रहे है। जानकारी के मुताबिक थाना तालगांव निवासी विवाहिता रुबीना बानों की पीट पीटकर हत्या कर दी गई थी।

मामले में ससुराल पक्ष के आरोपियों के खिलाफ तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर किया था। दर्ज इसी मामले में पुलिस पर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई न करने का आरोप लगा है। मृतका के भाई महफूज आलम की माने तो दर्ज मुकदमें के आरोपी सुलह करने का दबाव बना रहे है। ऐसा न करने पर जान से मारने की धमकी भी दे रहे है। पीड़ित महफूज आलम ने न्याय की गुहार लगाई है।

Posted By:-Anoop Pandey