प्रेम प्रसंग में महिला पर किया धारदार हथियार से हमला

प्रेम प्रसंग में महिला पर किया धारदार हथियार से हमला

CRIME UP Special News

गाजीपुर(जनमत):- खबर उत्तर प्रदेश के जिले गाजीपुर से है। जहां एक युवक ने आज पड़ोस में रहने वाली महिला पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में महिला घायल हो गई। जबकि हमलावर युवक ने  खुद पर भी धारदार हथियार से हमला कर लिया। घायल युवक की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई।

घटना सदर कोतवाली क्षेत्र के सकरा गांव की है। घटना के पीछे  प्रेम प्रसंग का मामला बताया जा रहा है। मृतक युवक के परिजनों ने महिला पक्ष  पर हत्या का आरोप लगाते हुये केस दर्ज कराया है। पुलिस पूरे मामले की  तफ्तीश में जुटी हुई है। घटना के बारे में बताया जा रहा है कि सकरा गांव के  रहने वाले महेश बिंद का पड़ोस में रहने वाली एक विवाहित महिला से संबँध  था।

आरोप है कि युवक महेश आज महिला के घर पहुंचा, और उस पर धारदार हथियार से  हमला कर दिया। हमले में महिला घायल हो गई। इसी दौरान युवक ने खुद पर भी  धारदार हथियार से कई वार किये। घायल युवक की इलाज के लिए ले जाते समय मौत हो  गई। मृतक के परिजनों ने महिला पक्ष पर युवक की हत्या का आरोप लगाते हुये  केस दर्ज कराया है। फिलहाल पुलिस मामले की तफ्तीश में जुटी हुई है।