शाकुम्भरी देवी मंदिर में शीश नवाने के बाद रायपुर के लिए रवाना हुई “प्रियंका गांधी”…

UP Special News

सहारनपुर (जनमत):- कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी कल सहारनपुर के दौरे पर आएगी। कृषि बिल के विरोध में चिलकाना में आयोजित किसान महापंचायत में भी शामिल हो सकती है। हालांकि उससे पहले वे सिद्धपीठ मां शाकुम्भरी देवी मंदिर में दर्शन करने के बाद दुआ कराने के लिए विश्वप्रसिद्ध खानकाह रहीमिया रायपुर जाएगी। यह पहला मौका है जब कोई बड़ा राष्ट्रीय नेता रायपुर खानकाह पहुँचेगा।

दरअसल, कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी को 8 फरवरी को सहारनपुर आना था लेकिन बाद में उनके कार्यक्रम में फ़ेरबदल हो गया जिसके बाद अब वे 10 फरवरी यानी कल सहारनपुर दौरे पर आएगी। देशभर में चल रहे किसान आंदोलन के तहत किसानों के समर्थन में चिलकाना में आयोजित एक किसान महापंचायत में शामिल होंगी। इससे पहले वे सिद्धपीठ मां शाकुम्भरी देवी दर्शनों के लिए जाएगी। शिवालिक तलहटी में स्थित 51 सिद्धपीठ में से एक मां शाकुम्भरी देवी का मंदिर है। यहां देशभर से भक्त दर्शन करने मां के द्वार आते है। सिद्धपीठ मां वैष्णो देवी के बाद भारतवर्ष मे दूसरी विख्यात सिद्धपीठ मां शाकम्भरी देवी है। शाकुम्भरी देवी दर्शनों के बाद वे मुस्लिमों के प्रमुख केंद्र रायपुर स्थित खानकाह रहीमिया जाएगी।  विश्वप्रसिद्ध खानकाह रहिमिया बेहट के पास रायपुर गांव में स्थित है। जब मुल्क अंग्रेजो के जुल्म का शिकार हो रहा था तब हिन्दू-मुस्लिम सभी वर्गों के लोग अंग्रेजो की गुलामी के चंगुल से छूटने के लिए दिन रात लगे हुए थे। आजादी में रायपुर स्थित खानकाह रहिमिया का अपना ख़ासा योगदान रहा है। जब अंग्रेजो से लड़ने के लिए दारुल उलूम देवबंद से उलेमाओं ने तहरीक ए रेशमी रुमाल चलाया तो खानकाह को इसका सेंटर बनाया गया था। रेशमी रुमाल तहरीक(आंदोलन) के तहत उलेमा अंग्रेजो के खिलाफ होने वाले आंदोलनों की सूचना एक स्थान से दूसरे स्थान पर भेजने के लिए रुमाल का इस्तेमाल करते थे। रुमाल पर सन्देश लिखकर एक स्थान से दूसरे स्थान तक भेजते थे। लेकिन अंग्रेजों ने इस आंदोलन पर भी अपना कहर बरपाया और कितने ही उलेमाओं को जेल भेजा।

प्रियंका गांधी रायपुर पहुँच जंगे आज़ादी में अपना अहम रोल निभाने वाले उलेमाओं की मजार पर जाएगी और दुआ कराएगी। शाकुम्भरी देवी के साथ रायपुर खानकाह में पहुँचना कही ना कही मुस्लिमो का रुझान कांग्रेस की ओर करने आकर्षित करने का काम करेगा। हालांकि पूर्व में लोकसभा चुनाव के दौरान नरेंद्र मोदी के बोटी-बोटी कर देने वाला बयान देकर चर्चाओं में आये कांग्रेस नेता इमरान मसूद की सहारनपुर जिले के मुसलमानों में खासी पकड़ बताई जाती है बावजूद इसके प्रियंका गांधी का खानकाह रायपुर पहुँचना इस वोट बैंक को कांग्रेस की तरफ खींचने में काफी सफल साबित हो सकता है। प्रियंका गांधी के सहारनपुर दौरे को कही ना कही आगामी त्रिस्तरीय चुनाव की शुरुआत के रूप में भी देखा जा रहा है।

POSTED BY:- ANKUSH PAL…

SPECIAL DESK.