पत्नी की आत्महत्या के बाद पति ने उठाया हैरान करने वाला “कदम”

UP Special News

फर्रुखाबाद (जनमत) :- यूपी के फर्रुखाबाद जिले से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहाँ घरेलू विवाद में महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पति ने महिला का शव घर में लटका देख खेत पर जाकर पेड़ से लटककर जान दे दी।  घटना राजेपुर थाना इलाके के बमियरी गांव की है। अटल बिहारी नाम का शख्स खेती करता था। वह शराब पीने का आदी था। गुरुवार को वह घर में शराब पीकर पहुंचा तो इसी बात पर उसका अपनी पत्नी नीरज से विवाद हो गया। इसके बाद वह घर के बाहर दरवाजे पर जा कर लेट गया।

वहीँ रात को वह उठकर अंदर गया तो उसने देखा कि उसकी पत्नी नीरज कमरे में फंदे से लटकी है। यह देख वह घर से निकल गया।  सुबह उसका शव गांव से कुछ दूरी पर खेत में खड़े पेड़ से लटका मिला। सूचना पर गांव नगला हुसा निवासी नीरज के मायके वाले पहुंच गए। दोनों पक्षों के लोगों में समझौता हो गया और पुलिस को मामले की सूचना नहीं दी गई है। जिसके बाद पुलिस मामले में कार्यवाही प्रचलित है।

Posted By:- Ankush Pal,

Correspondent,Janmat news.