बीजेपी के फैसलों का विरोध करने वाली सभी पार्टियां “देशद्रोही”…

UP Special News

अलीगढ़ (जनमत) :- उत्तर प्रदेश के जनपद अलीगढ़ में उत्तर प्रदेश सरकार में दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री ठाकुर रघुराज सिंह राजकीय औद्योगिक एवं कृषि प्रदर्शनी का उद्घाटन करने के लिए पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने नुमाइश का शुभारंभ करने के बाद योगी के मंत्री मीडिया से रूबरू हुए। मीडिया से रूबरू होते ही उन्होंने बीजेपी की अन्य सभी पार्टियों को देशद्रोही पार्टियां करार दे दिया। क्या कहा मंत्री जी ने देखिए मीडिया से रूबरू होते हुए कहा कि केवल हिंदुस्तान के अंदर भारतीय जनता पार्टी ही सेकुलर पार्टी है। बाकी हिंदुस्तान के अंदर बीजेपी की विरोधी सभी पार्टियां देशद्रोही पार्टियां हैं। जो शादी की उम्र 21 साल किए जाने को लेकर विरोध करने के साथ बयानबाजी करने में तुले हुए है। आपको बता दें हमेशा से विवादित बयान देने के चलते सुर्खियों में रहने वाले योगी के मंत्री ठाकुर रघुराज सिंह यही नहीं रुके? उन्होंने शादी की उम्र 21 साल किए जाने को लेकर बीजेपी की सभी विरोधी पार्टियों को लेकर बड़ा हमला बोलते हुए विवादित बयान दे दिया।उनके द्वारा कहा गया, केवल बीजेपी ही राष्ट्र हित की बात कर सकती और बीजेपी ही देश की राष्ट्रवादी सच्ची पार्टी है।क्योंकि बीजेपी राष्ट्रीय हित और देश के हित में बड़े फैसले ले रही है। उन्होंने कहा कि देश की बाकी सभी देशद्रोही पार्टियां देश और राष्ट्र का अहित सोचती हैं। इसलिए देशहित और राष्ट्रवादी पार्टी द्वारा लिए जा रहे बड़े फैसलों के खिलाफ बयानबाजी करने वाली देश की सभी बीजेपी विरोधी पार्टियां देशद्रोही पार्टियां हैं। सभी देशद्रोही पार्टियां देश का अहित सोचती हैं।

आपको बता दे, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी सरकार के मंत्री ठाकुर रघुराज सिंह ने शादी की उम्र 21 साल किए जाने के सवाल के जवाब में कहा कि समाजवादी पार्टी के सांसद विवादित सांसद हैं। इसी के साथ उन्होंने कहा कि लड़कियों की शादी की उम्र 21 साल इसलिए की गई है कि लड़कियों को मेजॉरिटी होने का मौका मिलता हैं। इसकी वजह से शादी की उम्र 21 वर्ष की गई है। जो देश के हित में है। देश के हित में लेकर फैसला लिया गया है। शादी की उम्र 21 साल करने को लेकर जो लोग बयानबाजी करते हैं ऐसे लोग देश का हित सोचते हैं। केवल बीजेपी ही देश के हित की बात करती सकती हैं और राष्ट्र के हित में सोच सकती है। केवल ये ही अंतर हैं अन्य पार्टी और बीजेपी पार्टी के बीच में है क्योंकि अन्य सभी पार्टियां देश का अहित सोचती है। इसलिए केवल भारतीय जनता पार्टी ही राष्ट्रवादी पार्टी है अन्य सभी पार्टियां देशद्रोही है।

PUBLISHED BY:- ANKUSH PAL…

REPORT- AJAY KUMAR…