ब्राह्मण राजन तिवारी को अपने शक्ति के प्रतीक के रूप में देखते हैं….

UP Special News

लखनऊ(जनमत):- पूर्वांचल में राजन तिवारी वह नाम है जो किसी परिचय का मोहताज नहीं है| ।  राजन तिवारी का पूर्वांचल के ब्राह्मण समाज में बहुत मान सम्मान है| इनकी छवि एक ईमानदार व लोकप्रिय राजनेता की रही है। ये अपने क्षेत्र में काफी सक्रिय रहते हैं।

करोना व बाढ़ के समय इन्होंने लोगो की भरपूर मदद की थी। उत्तर प्रदेश से लेकर बिहार तक लगभग पूरे भारत में हर व्यक्ति हर बच्चा राजन तिवारी के नाम और चेहरे को भलीभांति जानता और पहचानता है, राजन तिवारी ब्राह्मण बिरादरी में अच्छी खासी पैठ होने के साथ-साथ अपने सामाजिक कार्यों की वजह से अधिक चर्चा में रहते हैं, करोना जैसी महामारी और बाढ़ जैसे  आपदा में घर घर जाकर पीड़ित लोगों की हर संभव मदद किया, क्षेत्र के लोग और जानकार बताते हैं कि आज तक विधायक राजन तिवारी के घर जो भी गया उधर से खाली हाथ नहीं लौटा|

राजन तिवारी अपने पास आए हुए हर लोगों को हर संभव मदद और सहयोग करते हैं,अब देखना यह है कि भारतीय जनता पार्टी राजन तिवारी के नाम और पहचान का कहां तक  लाभ ले पाती है, राजन तिवारी की लोकप्रियता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि 2002 में वह निर्दल विधायक बन गए थे, और 2021 में राजन तिवारी के लाखों फेसबुक ,इंस्टाग्राम ,follower  और शुभचिंतक है|

Posted By:- Amitabh Chaubey