जबरन ईसाई धर्म काबुल करवाने का आरोप….

UP Special News

कौशाम्बी (जनमत):- यूपी के कौशाम्बी जिले में एक के बाद एक धर्म परिवर्तन करने का मामला सामने आने लगा है। एक युवक के मुस्लिम धर्म अपनाने के बाद जबरन ईसाई धर्म काबुल करवाने का मामला प्रकाश में आया है। युवक ने शिकायत करते हुए बताया कि धन का लालच देकर उसे धर्म परिवर्तन करवाया जा रहा था। ईसाई धर्म नही अपनाने पर उसे जान से मारने की धमकी दी जा रही है।

पूरा मामला पश्चिम शरीरा थाना क्षेत्र के सरसावा गांव का है। जहाँ सरसावा गांव के रहने वाले  व्यक्ति ने पुलिस को शिकायती पत्र देते हुए पश्चिम शरीरा के रहने वाले व्यक्ति पर उसे सत्संग में बुलाया और घर में बुरी आत्मा होने की बात कही । जिसको वह ठीक करा देंगे। यही नहीं खराब आर्थिक स्थिति देखते हुए एक हजार रुपये का सहयोग भी किया गया। इसके बाद इन लोगों ने फतेहपुर के रहने वाले  आदमी और एक व्यक्ति के साथ मिलकर युवक पर घर बुलाकर इसाई धर्म स्वीकार करने का दबाव बनाया।

जब युवक ने उनकी बात नहीं उसे जान से मारने की धमकी भी दी गई। युवक का आरोप है कि आरोपी उसे जबरन ईसाई धर्म काबुल करवाना चाहते थे जब उसने नही माना तो धर्म परिवर्तन नही करने पर उसे जान से मार देने की धमकी दिया जा रहा है। युवक ने पश्चिम शरीरा पुलिस को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई किये जाने की मांग किया है। मामले में तहरीर मिलने पर पुलिस ने दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस के मुताबिक एक युवक ने आरोप लगाया है कि कुछ लोग उसे जबरन ईसाई धर्म मे परिवर्तन करवा रहे हैं। धर्म परिवर्तन नही करने पर गली गलौच और मारपीट की धमकी दी जाती है। इस प्रकरण में दो लोगो के लिखाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। जो भी सक्क्ष मिलता है उसके आधार पर आगे की कार्रवाई किया जाएगा।

REPORTED BY:- RAHUL BHATT… 

PUBLISHED BY:- ANKUSH PAL….