प्रयागराज मंडल के सहायक मंडल यांत्रिक इंजीनियर को मिलेगा “रेल सेवा पुरस्कार”…

UP Special News

प्रयागराज (जनमत):- उत्तर मध्य रेलवे, प्रयागराज मंडल के जी.एम.सी. कानपुर में तैनात सहायक मंडल यांत्रिक इंजीनियर विजय नारायण को उनके द्वारा किये गये उत्कृष्ट एवं अनुकरणीय कार्यों के लिए रेलवे के सर्वोच्च पुरस्कार अति विशिष्ट रेल सेवा पुरस्कार दिनांक 15 दिसंबर 2023 को माननीय रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव द्वारा प्रदान किया जाएगा l

ज्ञात हो कि 68 वें अति विशिष्ट रेल सेवा पुरस्कार -2023 के लिए संपूर्ण भारतीय रेल से 100 कर्मियों को चयनित किया गया है। इनमें से उत्तर मध्य रेलवे के उत्कृष्ट कार्य करने वाले 6 कर्मचारी एवं अधिकारी पुरस्कृत किए जायेंगे |पुरस्कार वितरण समारोह दिनांक 15.12.2023 को नई दिल्ली में सम्पन्न होने जा रहा है जहां माननीय रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव द्वारा रेलकर्मियों को सम्मानित किया जायेगा।
सहायक मण्डल यांत्रिक इंजीनिएर विजय नारायण द्वारा रेलवे में कुछ उल्लेखनीय कार्य एवं प्रयास किए गए हैं |

उनके नेतृत्व में जी.एम्.सी के इतिहास में पहली बार वैगनों के आर.ओ.एच. ने 200 वैगनों का आंकड़ा पार करते हुए फ़रवरी 2023 में 214 का आंकड़ा छुआहै। यह विजय नारायण की कार्यशैली के उत्कृष्ट नेतृत्व क्षमता, योजना एवं संचालन दर्शाता है | नारायण की भागीदारी एवं नियमित निरिक्षण के कारण जी.एम्.सी यार्ड,आई.सी.डी. जूही, के.एल.पी.एल. पनकी में रेक जाँच की गुणवत्ता में सुधारात्मक कार्य किये गये है, जिससे ना केवल रेलों के संचालन में संरक्षा में सुधार हुआ बल्कि समयपालनता एवं रेकों के अनुरक्षण में भी उल्लेखनीय सुधार हुआ है।

SPECIAL REPORT- AMBUJ MISHRA…