अयोध्या रामलीला समिति की बैठक हुई संपन्न

UP Special News

अयोध्या (जनमत):-  उत्तर प्रदेश के जनपद अयोध्या में रामलीला व दुर्गा पूजा की तैयारी शुरू कर दी है। नगर निगम के सभागार में दुर्गा पूजा समिति, रामलीला समिति व जिला प्रशासन ,पुलिस प्रशासन के अधिकारियों के साथ समन्वय बैठक सम्पन हुई। इस बैठक में सांसद लल्लू सिंह महापौर ऋषिकेश उपाध्याय केंद्रीय दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष मनोज जयसवाल मौजूद रहे।

वहीं , नगर निगम के महापौर ऋषिकेश उपाध्याय ने बताया कि दुर्गा पूजा समितियों की समस्याएं सुनी गई। सुरक्षा व सफाई को लेकर भी मंथन हुआ और दुर्गा पूजा पंडाल पॉलिथीन से मुक्त होगा।

नगर निगम रामलीला समिति व दुर्गा पूजा समितियों को उपलब्ध सभी सुविधाएं करायेगी। तो वहीं रामलीला समिति के अध्यक्ष का प्रस्ताव स्वीकार किया। रामलीला की शोभायात्रा व भरत मिलाप यात्रा पर पुष्प वर्षा होगी। सड़कों पर गड्ढे खोदने का जल्द  काम बंद हो जाएगा।उन्होंने बताया कि जो सड़कें खुदी हैं उनको दुर्गा पूजा शुरू होने से पहले ठीक कराया जाएगा। अयोध्या में 2200 करोड़ की परियोजनाएं चल रही है। गैस पाइपलाइन अंडर ग्राउंड विद्युतीकरण सीवर लाइन पेयजल सबके काम लगभग हो चुके हैं शुरू इसीलिए सड़कों की खुदाई हो रही है। जल्द से जल्द सड़कों की खुदाई बंद होगी।रामलीला दुर्गा पूजा समाप्त होने तक बंद रहेगी।

Reported By :-  Azam Khan

Published By :- Vishal Mishra