भाजपा को तगड़ा झटका, खटीमा से सीएम धामी हारे…

UP Special News

देहरादून (जनमत) :- विधानसभा चुनाव के 23 दिन बाद आज उत्तराखंड में सभी 70 विधानसभा सीटों नतीजे आने शुरू हो गए हैं। जिस तरह के नतीजे और बढ़त भाजपा ने बना रखा है उससे उनकी सरकार बनना लगभग तय है।सोमेष्वर सीट पर भाजपा प्रत्याशी रेखा आर्य 4940 वोट से जीतीं, उन्हें कुल 25260 वोट मिले। कांग्रेस राजेन्द्र बरकोटी-20320, उपपा किरन आर्या- 412 पीपीआडी दिनेश चंद्र- 149, सपा बलवंत आर्या- 88,आप हरीश चंद्र 567, निर्दलीय गोविंद लाल 192, मधुबाला 716, नोटा-995। हरिद्वार जिले के भगवानपुर विधानसभा सीट से कांग्रेस की ममता राकेश को 44666 वोट मिले। वही उनके  देवर बसपा प्रत्याशी सुबोध राकेश को39858 वोट मिले। ममता राकेश ने सुबोध राकेश को 4808 वोट से हराया।

कांग्रेस के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष भुवन कापड़ी ने सीएम पुष्कर धामी को दी करारी शिकस्त। खटीमा विधानसभा क्षेत्र के अंतिम राउंड की मतगणना पूरी हो गई है कांग्रेस के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष भुवन चंद कापड़ी ने भाजपा के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को 6951 मतों से करारी शिकस्त दी। कुल 91325 मतों में से पुष्कर सिंह धामी को 40675 एवं कांग्रेस के भुवन कापड़ी को 47626 वोट मिले।.

PUBLISHED BY:- ANKUSH PAL…