भारतीय जनता पार्टी को नही है नीतीश और तेजस्वी यादव की जरूरत:- दिनेश प्रताप सिंह

UP Special News

कौशांबी(जनमत):- डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के गृह जनपद कौशांबी में भाजपा कार्यालय से तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस तिरंगा यात्रा में उद्यान एवं कृषि विपणन विभाग के स्वतंत्र प्रभार मंत्री दिनेश प्रताप सिंह बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। उन्होंने भाजपा कार्यालय से तिरंगा यात्रा की शुरुआत किया।

यह तिरंगा यात्रा भाजपा कार्यालय से शुरू होकर समदा मंझनपुर नगर भ्रमण करते हुए ओसा स्थित कांशीराम गेस्ट हाउस में जा कर समाप्त होगी।  स्वतंत्र प्रभार मंत्री दिनेश प्रताप सिंह इस दौरान मीडिया से बात करते समय की आज भाजपा सरकार के आवाहन पर पूरा देश तिरंगे के सम्मान पर एक है वह चाहे विपक्ष का हो या पक्ष का सभी लोग तिरंगा यात्रा निकाल रहे हैं। जब उनसे बिहार में नीतीश कुमार ने भाजपा का साथ छोड़ कर तेजस्वी यादव के साथ सरकार बनाने की बात पूछा तो उन्होंने नीतीश कुमार पर हमला बोलते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी को न तो नीतीश कुमार की जरूरत है और न ही बीजेपी को तेजस्वी यादव की जरूरत है।

नीतीश कुमार को ऐसी क्या जरूरत पड़ गई थी यह जाकर नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव से पूछिए। उन्होंने कहा कि न तो नीतीश कुमार के बदौलत भारतीय जनता पार्टी कमजोर हुई जा रही है और न ही तेजस्वी यादव की बदौलत। भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रवाद राष्ट्रप्रेम और और राष्ट्र भक्तों की बदौलत है इसलिए हमें नीतीश और तेजस्वी की कोई जरूरत नहीं है। भारतीय जनता पार्टी में राष्ट्रवादी लोग हैं।

Reported By:- Rahul Bhatt

Posted By:- Amitabh Chaubey